Shraddha Kapoor Eetha Teaser / Image Source : SCREENGRAB
नई दिल्ली: Shraddha Kapoor Eetha Teaser : बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री श्रद्धा कपूर एक बार फिर बॉक्स ऑफिस पर तूफान लाने के लिए तैयार हैं। सोमवार को उनकी आगामी फिल्म ‘ईठा’ का धमाकेदार टीज़र रिलीज कर दिया गया है। इस फिल्म में श्रद्धा कपूर महाराष्ट्र की मशहूर तमाशा और लावणी कलाकार विठाबाई भाऊ मांग नारायणगांवकर के किरदार को पर्दे पर जीवंत करती नजर आएंगी। फिल्म का निर्देशन लक्ष्मण उतेकर ने किया है, जो इससे पहले विक्की कौशल की ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘छावा’ का निर्देशन कर चुके हैं।
टीज़र की शुरुआत शानदार लावणी परफॉर्मेंस से होती है, लेकिन जल्द ही एक नाराज भीड़ आकर ईठा को स्टेज पर बुलाने की मांग करने लगती है।Shraddha Kapoor Next Movie 2026टीज़र का सबसे झकझोर देने वाला हिस्सा वह है, जब ईठा 9 महीने की प्रेग्नेंट होने के बावजूद बैकस्टेज अपनी परफॉर्मेंस की तैयारी कर रही होती हैं। इसी दौरान उन्हें लेबर पेन शुरू हो जाता है और वह दर्द से तड़पती दिखती हैं। बैकग्राउंड से उन्हें जान के खतरे की चेतावनी दी जाती है, लेकिन इतिहास रचने की जिद पर अड़ी ईठा बच्चे को जन्म देने के तुरंत बाद स्टेज पर लौट आती हैं।
सिनेमाघरों में ‘कॉकटेल 2’ के साथ इस टीज़र के क्लिप्स वायरल होने के बाद श्रद्धा कपूर ने खुद इंस्टाग्राम पर पारंपरिक महाराष्ट्रीयन साड़ी में अपना लुक शेयर किया। टीज़र में श्रद्धा के अभिनय और उनके दबदबे को देखकर फैंस कमेंट सेक्शन में उनकी जमकर तारीफ कर रहे हैं। कई फैंस का तो यहाँ तक कहना है कि इस दमदार और कड़े अभिनय के लिए श्रद्धा कपूर को नेशनल अवॉर्ड मिलना तय है।
यह फिल्म महाराष्ट्र की लोक-थिएटर संस्कृति की सबसे बड़ी पहचान रहीं विठाबाई नारायणगांवकर की असल जिंदगी की कहानी है। बेहद साधारण पृष्ठभूमि से आकर उन्होंने अपनी कला के दम पर पूरे देश में नाम कमाया था। इस फिल्म में श्रद्धा के साथ रणदीप हुड्डा और अनंत जोशी भी अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे। फिल्म को दिनेश विजन की मैडॉक फिल्म्स द्वारा को-प्रोड्यूस किया गया है।यह बहुप्रतीक्षित फिल्म आगामी 28 अगस्त को देश भर के सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है।