यहां अगले आदेश तक एसबीआई-डाकघर शाखा बंद, शहर में 3 दिन के लॉकडाउन का ऐलान

Ads

यहां अगले आदेश तक एसबीआई-डाकघर शाखा बंद, शहर में 3 दिन के लॉकडाउन का ऐलान

  •  
  • Publish Date - July 29, 2020 / 04:39 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 07:46 PM IST

तिल्दा। रायपुर से सटे तिल्दा-नेवरा में आज से 3 दिन के लिए लॉकडाउन लगाया गया है। शहर में कोरोना पॉजिटिव मरीजों की बढ़ती संख्या को देखते हुए लॉकडाउन लगाने का फैसला लिया गया है। पालिका प्रशासन के अनुरोध पर व्यापारियों ने लॉकडाउन लगाने की सहमति दी है।

ये भी पढ़ें- 1 अगस्त से कार और बाइक खरीदना हो जाएगा सस्ता! किया जा रहा है ये बड…

इससे पहले तिल्दा शहर के तीन अलग-अलग वार्डो में कंटेनमेंट जोन घोषित किया गया है। 2 दिन पहले इन क्षेत्रों में 5 संक्रमित मरीज मिले हैं।

ये भी पढ़ें- गर्भ में पल रहे बच्चे को कोरोना, लेकिन मां की रिपोर्ट आई निगेटिव

तिल्दा में भारतीय स्टेट बैंक और डाकघर की शाखाओं को अगले आदेश तक बंद किया गया है। बता दें कि संत कंवर राम वार्ड के कंटेनमेंट क्षेत्र में ये डाकघर स्थित है। वहीं कंटेनमेंट क्षेत्र में बेरिकेट्स नहीं लगाने से स्थानीय निवासियों में रोष व्याप्त है।