Mirzapur The Movie Box Office Collection: लोगों को पसंद आया मुन्ना भईया और गुड्डू पंडित का अंदाज, मिर्जापुर ने पहले ही दिन तोड़े कई फिल्मों के रिकॉर्ड, यहां जानें कमाई

Ads

Mirzapur The Movie Box Office Collection: मिर्जापुर द मूवी ने पहले ही दिन 24.75 करोड़ रुपए की नेट ओपनिंग की है।

  •  
  • Publish Date - September 5, 2026 / 12:18 PM IST,
    Updated On - September 5, 2026 / 12:22 PM IST

Mirzapur The Movie Box Office Collection/Image Credit: X Handle

HIGHLIGHTS
  • मिर्जापुर द मूवी 4 सितंबर को बड़े पर्दे पर रिलीज हो चुकी है।
  • मिर्जापुर द मूवी को दर्शकों का जमकर प्यार मिला है।
  • फिल्म ने हले ही दिन 24.75 करोड़ रुपए की नेट ओपनिंग की है।

Mirzapur The Movie Box Office Collection: मुंबई: पंकज त्रिपाठी, दिव्येन्दु शर्मा और अली फजल के बीच की लड़ाई अब बड़े पर्दे तक पहुंच गई है। ऐसा इसलिए क्योंकि, मिर्जापुर द मूवी 4 सितंबर को बड़े पर्दे पर रिलीज हो चुकी है। लोगों को पिक्चर देखने में भी काफी मजा आया। सोशल मीडिया मिर्जापुर फिल्म के पॉजिटिव रिएक्शन्स से भरा हुआ है। ऑडियंस का प्यार मेकर्स पर कितना बरसा, इसका भी आंकड़ा हमारे सामने आ चुका है।

मिर्जापुर ने बॉक्स ऑफिस पर मचाया धमाल

मिर्जापुर द मूवी ने पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर जमकर बवाल काटा। एडवांस बुकिंग का फिल्म को फायदा मिला। सैकनिल्क की रिपोर्ट अनुसार, इस फिल्म ने पूरे देशभर में 11 हजार शोज के साथ बॉक्स ऑफिस पर 24.75 करोड़ रुपए की नेट ओपनिंग की है। ग्रॉस कलेक्शन 29.70 करोड़ रुपए रहा, जिसमें थिएटर ऑक्यूपेंसी 36.7% रही। (Mirzapur The Movie Box Office Collection)

दर्शकों के बीच मिर्जापुर को लेकर कितना क्रेज था उसका असर फिल्म रिलीज होते ही देखा गया। इस समय थिएटर्स में हनुमान अंश जैसी छोटी फिल्म बड़ा धमाका कर रही है। उस फिल्म बॉक्स ऑफिस कलेक्शन एक महीने बाद भी दम दिखा रहा है। बीते दिन बाबा नीम करोली की जिंदगी पर आधारित फिल्म ने 10 करोड़ रुपए का नेट कलेक्शन किया। इस आंधी के बीच भी मुन्ना और गुड्डू भइया का भौकाल जोर मचा गया।

पीछे रह गई टॉक्सिक

Mirzapur The Movie Box Office Collection: हालांकि हनुमान अंश और मिर्जापुर द मूवी की भीड़ में कन्नड़ सिनेमा के सितारे यश की फिल्म टॉक्सिक पीछे रह गई। इतने बदलावों के बावजूद, वो फिल्म अपनी कमाई में कोई खास इजाफा नहीं कर पाई। अपने घर में यश को सही तरीके से सपोर्ट नहीं मिल पा रहा है, जो सचमुच निराशाजनक है। लेकिन वो जल्द रामायण में रावण बनकर लौट रहे हैं, जिसमें तो वो फिलहाल पूरी तरह फिट बैठ रहे हैं।

फिल्म में इन सितारों की हुई एंट्री

बात करें मिर्जापुर द मूवी की, तो इसे सीरीज बनाने वाले डायरेक्टर गुरमीत सिंह ने ही बनाया है। वहीं इसमें सपोर्टिंग कास्ट में रवि किशन, सोनल चौहान, मोहित मलिक, जैसे एक्टर्स की एंट्री हुई है। फिल्म को फरहान अख्तर ने प्रोड्यूस किया, जो इस शो के मेकर भी हैं। (Mirzapur The Movie Box Office Collection)

इन्हें भी पढ़ें:-