मेकाहारा की नर्सों के साथ शामिल हुए सफाई कर्मी और वार्ड ब्वाय, इन मांगों को लेकर कर रहे प्रदर्शन
मेकाहारा की नर्सों के साथ शामिल हुए सफाई कर्मी और वार्ड ब्वाय, इन मांगों को लेकर कर रहे प्रदर्शन
रायपुर: अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन कर रहे मेकाहार की नर्सों को अब सफाईकर्मी और वार्ड ब्वाय का समर्थन मिल गया है। दरअसल कोरोना ड्यूटी के दौरान सुरक्षा उपकरण और ड्यूटी के बाद क्वारंटाइन किए जाने की मांग को लेकर मेकाहारा की नर्सों ने प्रबंधन के खिलाफ हड़ताल कर रहीं हैं। लेकिन अब उनके साथ सफाईकर्मी और वार्ड ब्वाय भी शामिल हो गए हैं।
प्रदर्शन कर रही मेकाहारा के स्टाफ नर्सों का आरोप है कि 14 दिन कोविड ड्यूटी के बाद 7 दिन तक क्वारंटााइन की सुविधा दी जाती है। लेकिन अस्पताल प्रबंधन नियमों को ताक में रखकर 14 दिन की ड्यूटी के बाद तुरंत दूसरे वार्डों में ड्यूटी लगा रही है। उनका आरोप यह भी है कि सिर्फ डॉक्टरों को ही क्वांरटाइन पीरियड दिया जा रहा है। इसके साथ ही अब उन्होंने कोरोना ड्यूटी के दौरान सुरक्षा उपकरण की मांग की है।
बता दें कि नियममीतिकरण की मांग को लेकर एनएचएम कार्यकर्ताओं का प्रदेश के अलग-अलग जिलों में प्रदर्शन जारी है और अब वे जिलों में सीएमएचओ को इस्तीफा सौंप रहे हैं।

Facebook


