निलंबित हुई पर्यावरण प्रदूषण मंडल की साइंटिस्ट, अस्पताल में निरीक्षण के दौरान रिश्वत लेने का आरोप

निलंबित हुई पर्यावरण प्रदूषण मंडल की साइंटिस्ट, अस्पताल में निरीक्षण के दौरान रिश्वत लेने का आरोप

निलंबित हुई पर्यावरण प्रदूषण मंडल की साइंटिस्ट, अस्पताल में निरीक्षण के दौरान रिश्वत लेने का आरोप
Modified Date: November 29, 2022 / 08:48 pm IST
Published Date: February 18, 2021 5:51 pm IST

रायपुर: छत्तीसगढ़ पर्यावरण संरक्षण मंडल से रिश्वत मांगने वाले महिला साइंटिस्ट चंद्रिका कंवर पर कार्रवाई की है। महिला साइंटिस्ट को पर्यावरण मंडल के निलंबित करते हुए मुख्यालय अटैच कर दिया गया है। महिला साइंटिस्ट चंद्रिका कंवर पर आरोप था कि वे अपने एक साथी अधिकारी के साथ खरोरा के कांति देवी स्मृति अस्पताल के डा. महेंद्र देवांगन से 4-4 हजार रुपए की रिश्वत मांगी थी। मामले की शिकायत आईएमए के माध्यम से पर्यावरण मंत्री मोहम्मद अकबर से की गई।

Read More: इंदौर के रजत पाटीदार को RCB ने 20 लाख रुपए में खरीदा, रणजी प्लेयर हैं MP टीम के

जांच के बाद महिला साइंटिस्ट पर कार्रवाई की गई, इसके अलावा पर्यावरण मंडल दूसरे अधिकारी की पड़ताल कर रहा है। आईएमए की शिकायत के अनुसार रायपुर से एक महिला अधिकारी समेत दो लोगों की टीम शासकीय गाड़ी से खरोरा पहुंची थी, जहां उन्होंने कांति देवी स्मृति अस्पताल का निरीक्षण किया और कुछ खामियां गिनाते हुए कहा कि लाखों रुपए का जुर्माना लगा दिया। फिर मामले को दबाने 4-4 हजार रुपए की रिश्वत मांगी और रायपुर वापस आ गए। इसके बाद वरिष्ठ डॉक्टर ने पूरे मामले की लिखित शिकायत इंडियन मेडिकल एसोसिएशन के माध्यम से पर्यावरण मंत्री मोहम्मद अकबर से की। जिसके बाद महिला साइंटिस्ट को निलंबित कर दिया गया।

Read More: ग्वालियर में नया हवाई अड्डा टर्मिनल बनाने के लिए 50 करोड़ स्वीकृत, सांसद सिंधिया ने केंद्रीय मंत्री पुरी का जताया आभार

 


लेखक के बारे में

"दीपक दिल्लीवार, एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 10 साल का एक्सपीरिएंस है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन समाचार वेबसाइट से की थी, जहां उन्होंने राजनीति, खेल, ऑटो, मनोरंजन टेक और बिजनेस समेत कई सेक्शन में काम किया। इन्हें राजनीति, खेल, मनोरंजगन, टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और बिजनेस से जुड़ी काफी न्यूज लिखना, पढ़ना काफी पसंद है। इन्होंने इन सभी सेक्शन को बड़े पैमाने पर कवर किया है और पाठकों लिए बेहद शानदार रिपोर्ट पेश की है। दीपक दिल्लीवार, पिछले 5 साल से IBC24 न्यूज पोर्टल पर लीडर के तौर पर काम कर रहे हैं। इन्हें अपनी डेडिकेशन और अलर्टनेस के लिए जाना जाता है। इसी की वजह से वो पाठकों के लिए विश्वसनीय जानकारी के सोर्स बने हुए हैं। वो, निष्पक्ष, एनालिसिस बेस्ड और मजेदार समीक्षा देते हैं, जिससे इनकी फॉलोवर की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। काम के इतर बात करें, तो दीपक दिल्लीवार को खाली वक्त में फिल्में, क्रिकेट खेलने और किताब पढ़ने में मजा आता है। वो हेल्दी वर्क लाइफ बैलेंस करने में यकीन रखते हैं।"