टीकमगढ़/ग्वालियर। मोदी कैबिनेट का पहला विस्तार हो गया है, केंद्र में 43 नए मंत्री और शामिल हो गए हैं, मध्यप्रदेश से इस बार के विस्तार में दो नए चेहरों को मौका दिया गया है, राज्यसभा सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया और वीरेंद्र कुमार खटिक ने भी आज मंत्री पद की शपथ ली है।
इधर ज्योतिरादित्य सिंधिया के शपथ लेते ही ग्वालियर में जयविलास पैलेस में जश्न शुरू हो गया है। सिंधिया समर्थकों ने मिठाई बांट कर और आतिशबाजी करके अपनी खुशी का इजहार किया है। यहां पर महल के गेट पर ही जश्न मनाया जा रहा है।
टीकमगढ़ से सांसद डॉ वीरेंद्र खटीक केंद्रीय मंत्री बनाएं गए हैं, बीजेपी कार्यकर्ताओं ने उनके मंत्री बनने पर जश्न मनाया है, कार्यकताओं ने पटाका फोड़कर और मिठाई बाटकर जश्न मनाया गया है।
दिल्ली: डॉ. वीरेंद्र कुमार, ज्योतिरादित्य सिंधिया, रामचंद्र प्रसाद सिंह ने मंत्री पद की शपथ ग्रहण की। pic.twitter.com/dRBtehBoPM