मुंबई, 27 सितंबर (भाषा) गुवाहाटी से बेंगलुरु आ रहे इंडिगो के एक विमान का पिछला हिस्सा रविवार को दूसरी बार लैंडिंग की कोशिश के दौरान रनवे से छू गया। सूत्रों ने यह जानकारी दी।
इंडिगो ने एक बयान में कहा कि गुवाहाटी-बेंगलुरु उड़ान भरने वाले उसके विमान का पिछला हिस्सा बेंगलुरु में केम्पेगौड़ा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर तेज हवाओं के बीच लैंडिंग करते समय ‘‘रनवे से छू गया।’’
बयान में कहा गया कि सभी यात्री और चालक दल के सदस्य सुरक्षित हैं और सभी विमान से सुरक्षित उतर चुके हैं।
इंडिगो के ए321 विमान के साथ अतीत में भी देश के विभिन्न हवाई अड्डों पर पिछले हिस्से के रनवे से छू जाने की कई घटनाएं हुई हैं।
बयान में कहा, ‘‘विमान की रखरखाव संबंधी जांच की जा रही है। जरूरी मंजूरी मिलने के बाद यह फिर से परिचालन शुरू करेगा।’’
भाषा आशीष अमित
अमित