कांग्रेस के भू-माफिया के आरोपों पर सिंधिया बोले- 300 साल पुरानी संपत्ति है, मैं विशेष परिवार में पैदा हुआ, ये मेरी गलती है तो मैं स्वीकार करता हूं

Ads

कांग्रेस के भू-माफिया के आरोपों पर सिंधिया बोले- 300 साल पुरानी संपत्ति है, मैं विशेष परिवार में पैदा हुआ, ये मेरी गलती है तो मैं स्वीकार करता हूं

  •  
  • Publish Date - October 9, 2020 / 07:52 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 07:48 PM IST

ग्वालियर। कांग्रेस पार्टी लगातार बीजेपी के राज्यसभा सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया को भूमाफिया बता रही है और इस उपचुनाव में कांग्रेस ने ज्योतिरादित्य सिंधिया को घेरने के लिए एक बड़ा मुद्दा बना लिया है। इसी को लेकर कांग्रेस के भू माफिया के आरोपों पर पहली बार ज्योतिरादित्य सिंधिया ने एक बड़ा बयान दिया है।

Read More News: प्राइवेट मोटर मालिक एसोसिएशन का अल्टीमेटम, 20 फीसदी किराया नहीं बढ़ाया तो नहीं चलेंगी यात्री बस

ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा है यह मेरी 300 साल पुरानी संपत्ति है। सवाल में उन लोगों से करना चाहता हूं। जो नए-नए महाराज बने हुए हैं। साथ ही ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा कि मैं एक परिवार विशेष में पैदा हुआ हूं। यदि मेरी गलती है, तो मैं इसको स्वीकार करता हूं।

Read More News: कांग्रेस में गुटबाजी, आनंद शर्मा को प्रदेश महासचिव के पद से हटाया, एक दिन पहले ही सम्मान कर सौंपी थी जिम्मेदारी

आपको बता दें कि राज्यसभा सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया पर लगातार भू माफिया मुद्दे पर कांग्रेस हमलावर हो गए हैं। ग्वालियर में सिंधिया ट्रस्ट के द्वारा जमीन अपने नाम कराए जाने को लेकर लगातार सिंधिया को भूमाफिया साबित करने में लगी हुई है। इस उपचुनाव में कांग्रेस ने एक बड़ा मुद्दा बना लिया हैं। आज इस भू माफिया के आरोपों पर बीजेपी के सांसद ज्योतिराज सिंधिया ने आज चुप्पी तोड़ी है।

Read More News: रेल यात्रियों के लिए अच्छी खबर, त्यौहारी सीजन में दिल्ली से चलेंगी कई ट्रेनें.. देखिए