SDM ने ठेले वाले के मुंह पर फेंका पानी, वीडियो वायरल होने के बाद कलेक्टर ने पद से हटाया, नोटिस जारी कर मांगा जवाब

SDM ने ठेले वाले के मुंह पर फेंका पानी, वीडियो वायरल होने के बाद कलेक्टर ने पद से हटाया, नोटिस जारी कर मांगा जवाब

SDM ने ठेले वाले के मुंह पर फेंका पानी, वीडियो वायरल होने के बाद कलेक्टर ने पद से हटाया, नोटिस जारी कर मांगा जवाब
Modified Date: November 29, 2022 / 08:42 pm IST
Published Date: November 23, 2020 2:49 pm IST

ग्वालियर: मास्क नहीं पहनने को लेकर ठेले वाले के मुंह पर पानी फेंकने के मामले में जिला कलेक्टर ने एसडीएम को हटा दिया है। कलेक्टर ने एसडीएम को जिला मुख्यालय स्थित एसडीएम कार्यालय में अटैच कर दिया है। साथ ही उनके कृत्य को शासन की छवि धूमिल करने वाली बताते हुए कारण बताओ नोटिस जारी किया है।

Read More: नशे के खिलाफ रायपुर पुलिस ने शुरू किया ‘संभव है’ अभियान, नशा रोकने नागरिकों को बनाया जाएगा ‘पुलिस मित्र’

मिली जानकारी के अनुसार झांसी रोड एसडीएम अनिल बनवारिया सोमवार को फूलबाग इलाके से गुजर रहे थे। इसी दौरान उनकी नजर एक ठेले वाले पर पड़ी, जो बिना मास्क लगाए दुकानदारी कर रहा था। इतना देखते हुए अनिल बनवारिया ठेला संचालक के मुंह पर पानी फेंक दिया। इस पूरी घटना का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। वीडियो वायरल होने के बाद जिला कलेक्टर कौशलेंद्र विक्रम सिंह ने मामले में संज्ञान लेते हुए अनिल बनवारिया को हटाकर जिला मुख्यालय एसडीएम कार्यालय में अटैच कर दिया है।

Read More: ओवैसी की पार्टी के विधायक ने उर्दू में शपथ ली, ‘हिंदुस्तान’ की जगह ‘भारत’ शब्द के उपयोग पर जोर दिया


लेखक के बारे में

"दीपक दिल्लीवार, एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 10 साल का एक्सपीरिएंस है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन समाचार वेबसाइट से की थी, जहां उन्होंने राजनीति, खेल, ऑटो, मनोरंजन टेक और बिजनेस समेत कई सेक्शन में काम किया। इन्हें राजनीति, खेल, मनोरंजगन, टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और बिजनेस से जुड़ी काफी न्यूज लिखना, पढ़ना काफी पसंद है। इन्होंने इन सभी सेक्शन को बड़े पैमाने पर कवर किया है और पाठकों लिए बेहद शानदार रिपोर्ट पेश की है। दीपक दिल्लीवार, पिछले 5 साल से IBC24 न्यूज पोर्टल पर लीडर के तौर पर काम कर रहे हैं। इन्हें अपनी डेडिकेशन और अलर्टनेस के लिए जाना जाता है। इसी की वजह से वो पाठकों के लिए विश्वसनीय जानकारी के सोर्स बने हुए हैं। वो, निष्पक्ष, एनालिसिस बेस्ड और मजेदार समीक्षा देते हैं, जिससे इनकी फॉलोवर की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। काम के इतर बात करें, तो दीपक दिल्लीवार को खाली वक्त में फिल्में, क्रिकेट खेलने और किताब पढ़ने में मजा आता है। वो हेल्दी वर्क लाइफ बैलेंस करने में यकीन रखते हैं।"