सुरक्षा सलाहकार के विजयकुमार ने की सीएम भूपेश बघेल से मुलाकात, नक्सल समस्या की स्थिति और नियंत्रण पर हुई चर्चा

सुरक्षा सलाहकार के विजयकुमार ने की सीएम भूपेश बघेल से मुलाकात, नक्सल समस्या की स्थिति और नियंत्रण पर हुई चर्चा

सुरक्षा सलाहकार के विजयकुमार ने की सीएम भूपेश बघेल से मुलाकात, नक्सल समस्या की स्थिति और नियंत्रण पर हुई चर्चा
Modified Date: November 29, 2022 / 08:16 pm IST
Published Date: September 28, 2020 4:05 pm IST

रायपुर: मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से आज यहां उनके निवास कार्यालय में केन्द्र सरकार के वरिष्ठ सुरक्षा सलाहकार के .विजय कुमार के नेतृत्व में केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल महानिदेशालय नई दिल्ली के वरिष्ठ अधिकारियों ने सौजन्य मुलाकात की । मुलाकात के दौरान छत्तीसगढ़ राज्य में नक्सल समस्या की स्थिति और नियंत्रण के संबंध में आवश्यक चर्चा हुई।

Read More: पश्चिम बंगाल के भाजपा नेता का विवादित बयान, कहा- सीएम ममता बनर्जी को लगा लूंगा, अगर…

मुख्यमंत्री बघेल को इस मौके पर प्रतिनिधिमंडल द्वारा स्मृति चिन्ह भेंट किया गया। इस अवसर पर प्रदेश के अपर मुख्य सचिव गृह सुब्रत साहू भी उपस्थित थे। प्रतिनिधि मंडल में केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल के महानिदेशक एपी महेश्वरी, विशेष पुलिस महानिदेशक कुलदीप सिंह, पुलिस महानिरीक्षक नवीन प्रभात सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी शामिल थे ।

Read More: कृषि कानून पर प्रियंका गांधी ने कहा- किसान विरोधी बिलों के खिलाफ संघर्ष ही है भगत सिंह को सच्ची श्रद्धांजलि


लेखक के बारे में

"दीपक दिल्लीवार, एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 10 साल का एक्सपीरिएंस है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन समाचार वेबसाइट से की थी, जहां उन्होंने राजनीति, खेल, ऑटो, मनोरंजन टेक और बिजनेस समेत कई सेक्शन में काम किया। इन्हें राजनीति, खेल, मनोरंजगन, टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और बिजनेस से जुड़ी काफी न्यूज लिखना, पढ़ना काफी पसंद है। इन्होंने इन सभी सेक्शन को बड़े पैमाने पर कवर किया है और पाठकों लिए बेहद शानदार रिपोर्ट पेश की है। दीपक दिल्लीवार, पिछले 5 साल से IBC24 न्यूज पोर्टल पर लीडर के तौर पर काम कर रहे हैं। इन्हें अपनी डेडिकेशन और अलर्टनेस के लिए जाना जाता है। इसी की वजह से वो पाठकों के लिए विश्वसनीय जानकारी के सोर्स बने हुए हैं। वो, निष्पक्ष, एनालिसिस बेस्ड और मजेदार समीक्षा देते हैं, जिससे इनकी फॉलोवर की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। काम के इतर बात करें, तो दीपक दिल्लीवार को खाली वक्त में फिल्में, क्रिकेट खेलने और किताब पढ़ने में मजा आता है। वो हेल्दी वर्क लाइफ बैलेंस करने में यकीन रखते हैं।"