कवर्धा के नक्सल प्रभावित जंगल में मिला कंकाल, जांच के लिए भेजा रायपुर
कवर्धा के नक्सल प्रभावित जंगल में मिला कंकाल, जांच के लिए भेजा रायपुर
कवर्धा। जिले के कुकदूर थाना अंतर्गत नक्सल प्रभावित गांव छिरहा के जंगल में पुलिस ने नर कंकाल बरामद किया है। कंकाल के पास से महिला व बच्चे के कपड़े भी मिले है। वहीं जांच के लिए पुलिस ने कंकाल को रायपुर भेजा है। फिलहाल पूरे मामले में पुलिस ऐतिहातन बरतते हुए जांच कर रही है।
Read More News: दरिंदगी की सारी हदें पार, पिशाच बने आरोपी ने मासूम के साथ दुष्कर्म के बाद आंख फोड़ी, गंभीर हालत में
बताया जा रहा है कि पुलिस को सूचना मिली थी कि ग्राम छिरहा के जंगल में मानव कंकाल पड़ा हुआ है, जो काफी पुराना है। पुलिस टीम पहुंचकर जांच शुरू की। इस बीच घटना स्थल से महिला की साड़ी, गमछा तथा लगभग 10 साल के बच्चे का शर्ट कंकाल के पास मिला है।
Read More News: कोरोना पर WHO की चेतावनी, कोई देश न बरते लापरवाही, लंबे वक्त तक साथ रह सकता है वायरस
पुलिस कंकाल को जब्त कर जांच के लिए रायपुर भेजा है। कंकाल से स्पष्ट नहीं हो पा रहा है कि शव कितने लेागों का है। यह भी पता नहीं चल पाया है कि शव महिला का है या पुरुष का। फिलहाल अब पुलिस जांच रिपोर्ट आने का इंतजार कर रही है।
Read More News: इंदौर में 26 नए कोरोना पॉज़िटिव मरीज़ मिले, MGM मेडिकल कॉलेज के मेडिकल बुलेटिन में की गई पुष्टि

Facebook


