शासकीय आयुर्वेद कॉलेज हॉस्पिटल में बनेगा स्पेशल कोविड अस्पताल, 200 बिस्तरों की होगी सुविधा

शासकीय आयुर्वेद कॉलेज हॉस्पिटल में बनेगा स्पेशल कोविड अस्पताल, 200 बिस्तरों की होगी सुविधा

शासकीय आयुर्वेद कॉलेज हॉस्पिटल में बनेगा स्पेशल कोविड अस्पताल, 200 बिस्तरों की होगी सुविधा
Modified Date: November 29, 2022 / 07:45 pm IST
Published Date: July 26, 2020 5:50 pm IST

रायपुर: कोरोना के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए शासकीय आयुर्वेद कॉलेज हॉस्पिटल में कोरोना वार्ड बनाने की तैयारी की जा रही है। इसी के चलते हॉस्पिटल प्रबंधन ने ने बिल्डिंग और इंफ्रास्ट्रक्चर को सीएमएचओ का हैंडओवर कर दिया है। बताया जा रहा है कि आयुर्वेद कॉलेज में 200 बिस्तर का स्पेशल कोविड अस्पताल बनाने की तैयारी की जा रही है। वहीं, आयुर्वेद कॉलेज के डॉक्टर और पीजी स्टूडेंट को कोरोना संक्रमितों के उपचार और देखभाल की ट्रेनिंग भी दी जा रही है।

Read More: पूर्व संसदीय सचिव लाभचंद बाफना के बेटे सहित 10 लोग जुआ खेलते पकड़ाए, मौके से 1 लाख 13 हजार जब्त

बता दें कि प्रदेश अब तक सामने आए कुल 7489 संक्रमित मरीजों की पुष्टि हुई है। इनमें से 4944 मरीज स्वस्थ होकर अपने घर लौट चुके हैं और 33 लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं, 2502 मरीजों का उपचार जारी है।

Read More: राम मंदिर भूमि पूजन में शामिल होंगे अयोध्या आंदोलन से जुड़े बड़े नेता, दूरदर्शन पर होगा सीधा प्रसारण देखिए ..देखिए नाम


लेखक के बारे में

"दीपक दिल्लीवार, एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 10 साल का एक्सपीरिएंस है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन समाचार वेबसाइट से की थी, जहां उन्होंने राजनीति, खेल, ऑटो, मनोरंजन टेक और बिजनेस समेत कई सेक्शन में काम किया। इन्हें राजनीति, खेल, मनोरंजगन, टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और बिजनेस से जुड़ी काफी न्यूज लिखना, पढ़ना काफी पसंद है। इन्होंने इन सभी सेक्शन को बड़े पैमाने पर कवर किया है और पाठकों लिए बेहद शानदार रिपोर्ट पेश की है। दीपक दिल्लीवार, पिछले 5 साल से IBC24 न्यूज पोर्टल पर लीडर के तौर पर काम कर रहे हैं। इन्हें अपनी डेडिकेशन और अलर्टनेस के लिए जाना जाता है। इसी की वजह से वो पाठकों के लिए विश्वसनीय जानकारी के सोर्स बने हुए हैं। वो, निष्पक्ष, एनालिसिस बेस्ड और मजेदार समीक्षा देते हैं, जिससे इनकी फॉलोवर की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। काम के इतर बात करें, तो दीपक दिल्लीवार को खाली वक्त में फिल्में, क्रिकेट खेलने और किताब पढ़ने में मजा आता है। वो हेल्दी वर्क लाइफ बैलेंस करने में यकीन रखते हैं।"