प्रदेश कांग्रेस का एक दिवसीय धरना प्रदर्शन, बीजेपी और संघ की विचार धारा को बताया एसटी, एससी और ओबीसी के खिलाफ

प्रदेश कांग्रेस का एक दिवसीय धरना प्रदर्शन, बीजेपी और संघ की विचार धारा को बताया एसटी, एससी और ओबीसी के खिलाफ

प्रदेश कांग्रेस का एक दिवसीय धरना प्रदर्शन, बीजेपी और संघ की विचार धारा को बताया एसटी, एससी और ओबीसी के खिलाफ
Modified Date: November 29, 2022 / 08:10 pm IST
Published Date: February 22, 2020 10:25 am IST

रायपुर। प्रदेश कांग्रेस के प्रभारी महामंत्री गिरीश देवांगन के जानकारी दी है कि भारतीय जनता पार्टी व संघ परिवार की विचारधारा अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति तथा अन्य पिछड़ा वर्ग को दिये गये आरक्षण का विरोध करने की रही है।

पढ़ें- ’14 महीनों में किसान की जो दुर्दशा हुई है वो 15 साल में नहीं हुई, ध.

भाजपा पिछले कई वर्षो से अपने बयानों और कार्यो के जरिये अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति और अन्य पिछड़े वर्ग के समुदायो को दिये गये आरक्षण पर सुनियोजित तरीके से हमला कर रही है।

पढ़ें-अजीत जोगी की फिर बिगड़ी तबीयत, राजमाता को श्रद्धांजलि देने पहुंचे थे पूर्व सीएम

अपने इसी एजेण्डे पर आगे बढ़ते हुये भारतीय जनता पार्टी सरकार ने सर्वोच्च न्यायालय में असंवैधानिक रूख अपनाया है। सार्वजनिक पदों पर नियुक्तियों में आरक्षण का दावा करना मौलिक अधिकार नहीं है। आरक्षण देना राज्य सरकार का संवैधानिक कर्तव्य नहीं है। 

पढ़ें-रायपुर रेलवे स्टेशन में नई शराब दुकान- अहाता खोलने का विरोध, विधायक…

अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार भाजपा को बेनकाब करने और एस.सी, एस.टी और ओबीसी नागरिकों के संवैधानिक अधिकारों की रक्षा के लिये रविवार 23 फरवरी 2020 को प्रातः 11 बजे कांग्रेस भवन, गांधी मैदान रायपुर में प्रदेश स्तरीय एकदिवसीय धरना प्रदर्शन आयोजित किया गया है।


लेखक के बारे में