अंतागढ़ टेप कांड, फिरोज सिद्धीकी को राज्य सरकार ने मुहैया करवाई सुरक्षा
अंतागढ़ टेप कांड, फिरोज सिद्धीकी को राज्य सरकार ने मुहैया करवाई सुरक्षा
रायपुर। बहुचर्चित अंतागढ़ टेप कांड सामने लाने वाले और इसके मुख्य गवाह फिरोज सिद्दीकी को राज्य सरकार ने सुरक्षा मुहैया करवा दी है। राज्य सरकार ने उनकीसुरक्षा के लिए किया एक PSO तैनात किया है। फिरोज ने मामले के लिए गठित SIT से सुरक्षा की गुहार लगाई थी।
बता दें कि फिरोज ने मध्यप्रदेश के व्यापमं घोटले की जांच के दौरान हुई गवाहों की हत्या का हवाला देते हुए कहा था कि उनकी जान को खतरा है, लेकिन पुलिस इस मामले को गंभीरता से नहीं ले रही है। चालान पेश नहीं होने का बहाना दिया है, जबकि मैंने एक भ्रष्टाचार का मामला सामने लाया है। फिरोज ने कहा था कि अगर पुलिस सुरक्षा नहीं देती है तो मैं जांच में आगे सहयोग नहीं कर पाऊंगा।
यह भी पढ़ें : सर्जिकल स्ट्राइक-2, दिग्विजय सिंह ने कहा हम राष्ट्रीय सुरक्षा के मामले में हर कदम सरकार के साथ हैं
बता दें कि साल 2014 में अंतागढ़ के कांग्रेस प्रत्याशी मंतूराम पवार ने चुनाव के ठीक पहले नाम वापस ले लिया था, जिसके कारण भाजपा प्रत्य़ाशी को आसान जीत मिल गई थी। कुछ समय बाद फिरोज सिद्दीकी का एक आडियो वायरल हुआ जिसमें नाम वापसी के लिए मंतूराम को पैसे मिलने के आरोप लगे।

Facebook


