राज्य साक्षरता मिशन प्राधिकरण के कर्मचारियों को मिलेगा दिवाली का तोहफा, एक साल के लंबित वेतन भुगतान के लिए 2.65 करोड़ रुपए जारी

राज्य साक्षरता मिशन प्राधिकरण के कर्मचारियों को मिलेगा दिवाली का तोहफा, एक साल के लंबित वेतन भुगतान के लिए 2.65 करोड़ रुपए जारी

राज्य साक्षरता मिशन प्राधिकरण के कर्मचारियों को मिलेगा दिवाली का तोहफा, एक साल के लंबित वेतन भुगतान के लिए 2.65 करोड़ रुपए जारी
Modified Date: November 29, 2022 / 08:35 pm IST
Published Date: October 31, 2020 2:57 pm IST

रायपुर: मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने राज्य स्थापना दिवस पर राज्य साक्षरता मिशन प्राधिकरण के जिला और ब्लॉक स्तरीय कर्मचारियों को एक साल के लंबित वेतन की स्वीकृति का तोहफा दिया है। मुख्यमंत्री की पहल पर वित्त विभाग की स्वीकृति पर दिवाली पूर्व कर्मचारियों को भुगतान करने के लिए 2 करोड़ 65 लाख की राशि जारी कर दी है।

Read More: कमलनाथ ने कहा- ‘आज भी मेरे कानों में गूंज रहे हैं इंदिरा गांधी के शब्द… जिनके चलते मैने नहीं किया सौदा’

उल्लेखनीय है कि राज्य साक्षरता मिशन प्राधिकरण के राज्य, जिले और ब्लॉक स्तरीय कर्मचारी जिनकी कुल संख्या 125 है, का वेतन एक वर्ष से लंबित था। मुख्यमंत्री की पहल पर वित्त विभाग द्वारा दीपावली त्यौहार को दृष्टिगत रखते हुए उनके एक वर्ष के वेतन के भुगतान के लिए राज्य साक्षरता मिशन प्राधिकरण एवं जिला लोक शिक्षा समिति के कार्यालय संचालन के लिए स्थापना एवं अन्य अनुदान अंतर्गत आबंटन की स्वीकृति प्रदान कर दी है।

Read More: सनराइजर्स ने टॉस जीतकर किया पहले गेंदबाजी करने का फैसला, RCB के साथ आज करो या मरो का मुकाबला

वर्तमान में भारत सरकार के स्कूल शिक्षा एवं साक्षरता विभाग द्वारा ’पढ़ना-लिखना अभियान’ को स्वीकृति प्रदान की गई है। इसमें आगामी 5 वर्षों में प्रदेश के एक तिहाई असाक्षरों (लगभग 60 लाख) को साक्षर किया जाना है। इस वर्ष कोविड-19 के चलते 2 लाख 50 हजार असाक्षरों को साक्षर किए जाने का लक्ष्य है। प्रदेश में पढ़ना-लिखना अभियान के क्रियान्वयन के लिए वर्तमान में कार्यरत अमले की नितांत आवश्यकता है।

Read More: 3 जिला कलेक्टर सहित 10 IAS अफसरों का तबादला, चंदन कुमार होंगे कांकेर कलेक्टर, देखिए सूची

स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा जिला साक्षरता समिति जांजगीर-चांपा को 17 लाख 60 हजार रूपए, जशपुर को 18 लाख 20 हजार रूपए, कबीरधाम को 12 लाख 20 हजार रूपए, कोरबा को 13 लाख 10 हजार रूपए, कोरिया को 10 लाख 70 हजार रूपए, महासमुंद को एक लाख 60 हजार रूपए, रायपुर को 7 लाख रूपए, बलौदाबाजार-भाटापारा को 7 लाख 70 हजार रूपए, गरियाबंद को 5 लाख 30 हजार रूपए, सरगुजा को 17 लाख 20 हजार रूपए, सूरजपुर को 16 लाख 10 हजार रूपए, बलरामपुर-रामानुजगंज को 14 लाख 20 हजार रूपए, बस्तर-जगदलपुर को 2 लाख रूपए, नारायणपुर को 4 लाख 5 हजार रूपए, कोण्डागांव को 5 लाख 80 हजार रूपए, मुंगेली को 2 लाख 75 हजार रूपए, दंतेवाड़ा को 13 लाख 10 हजार रूपए, बीजापुर को 10 लाख 80 हजार रूपए, सुकमा को 9 लाख 90 हजार रूपए, रायगढ़ को 15 लाख रूपए और राजनांदगांव जिला साक्षरता समिति को 17 लाख रूपए की राशि आबंटित की गई है।

Raed More: मुंबई इंडियन्स ने दिल्ली कैप्टिल्स को 9 विकेट से हराया, टॉप 2 में बनाई जगह


लेखक के बारे में

"दीपक दिल्लीवार, एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 10 साल का एक्सपीरिएंस है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन समाचार वेबसाइट से की थी, जहां उन्होंने राजनीति, खेल, ऑटो, मनोरंजन टेक और बिजनेस समेत कई सेक्शन में काम किया। इन्हें राजनीति, खेल, मनोरंजगन, टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और बिजनेस से जुड़ी काफी न्यूज लिखना, पढ़ना काफी पसंद है। इन्होंने इन सभी सेक्शन को बड़े पैमाने पर कवर किया है और पाठकों लिए बेहद शानदार रिपोर्ट पेश की है। दीपक दिल्लीवार, पिछले 5 साल से IBC24 न्यूज पोर्टल पर लीडर के तौर पर काम कर रहे हैं। इन्हें अपनी डेडिकेशन और अलर्टनेस के लिए जाना जाता है। इसी की वजह से वो पाठकों के लिए विश्वसनीय जानकारी के सोर्स बने हुए हैं। वो, निष्पक्ष, एनालिसिस बेस्ड और मजेदार समीक्षा देते हैं, जिससे इनकी फॉलोवर की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। काम के इतर बात करें, तो दीपक दिल्लीवार को खाली वक्त में फिल्में, क्रिकेट खेलने और किताब पढ़ने में मजा आता है। वो हेल्दी वर्क लाइफ बैलेंस करने में यकीन रखते हैं।"