मुरैना: कैलारस थाने की ओर से बदमाशों से जब्त एक बाइक पुलिसकर्मियों को ही भा गई। आरोप है कि चोरी की बाइक को SI विवेक शर्मा बीते 6 महीने से थाने से लेकर पूरे कस्बे की सड़कों पर खुलेआम दौड़ा रहे हैं। मामले का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस अधिकारी अब जांच कराकर SI पर कार्रवाई करने की बात कह रहे हैं। चोरी की इस बाइक को लेकर कई सवाल खड़े हो रहे हैं।
दरअसल, नवंबर 2020 में थाने की टीम ने नेहा लॉज के पास दो युवकों के पास से बाइक बरामद की थी। पुलिस को देखकर आरोपी युवक भाग निकले. बाइक पर राजस्थान की नंबर प्लेट थी, जिसे हटा दिया गया है। अब रजिस्ट्रेशन नंबर तो क्या, उसकी नंबर प्लेट भी नहीं है।