Gwalior Film Investment Fraud : फिल्म बनाने का सपना दिखाकर बिछाया जाल! 3 साल बाद खुलने लगी परत-दर-परत कहानी, सच्चाई पता चली तो उड़ गए होश

Ads

ग्वालियर के एक कारोबारी से भोजपुरी फिल्म में निवेश और मोटे मुनाफे का झांसा देकर मुंबई के डायरेक्टर ने कथित तौर पर 12.90 लाख रुपये ठग लिए। कोर्ट के आदेश पर झांसी रोड थाना पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

  •  
  • Publish Date - August 7, 2026 / 06:31 PM IST,
    Updated On - August 7, 2026 / 06:36 PM IST

Gwalior Film Investment Fraud

HIGHLIGHTS
  • आरोपी ने भोजपुरी फिल्म में निवेश के नाम पर 12.90 लाख रुपये ट्रांसफर करवाए।
  • कारोबारी का आरोप है कि न फिल्म बनी और न ही पैसा लौटाया गया।
  • कोर्ट के आदेश पर झांसी रोड थाना पुलिस ने धोखाधड़ी का केस दर्ज किया।

ग्वालियर : Gwalior Film Investment Fraud :  मध्य प्रदेश के ग्वालियर ज़िले में फिल्म बनाने का झांसा देकर मुंबई के एक डायरेक्टर ने ग्वालियर के कारोबारी से 12 लाख 90 हजार रुपए ठग लिए। आरोपी ने लखनऊ में शूटिंग शुरू करने और मोटा मुनाफा देने का वादा किया था। लेकिन न फिल्म बनी और न ही पैसा वापस किया। कोर्ट के आदेश पर झांसी रोड थाना पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

क्या है पूरा मामला ?

दअरसल शहर के विजय नगर एक्सटेंशन निवासी ओमप्रकाश कुकरेजा, प्रोपराइटर मैसर्स मेट्रो प्रोडक्शन ने पुलिस को बताया कि मुंबई के बोरीवली वेस्ट स्थित अग्रता आर्ट्स के प्रोपराइटर मुरली लालवानी ने 2020 में उनसे संपर्क किया था। Gwalior Fraud News आरोपी ने रामबाबू-श्यामबाबू नाम की भोजपुरी फिल्म में निवेश करने का प्रस्ताव दिया और बड़ा मुनाफा होने का लालच दिया।

12.90 लाख रुपए ट्रांसफर

विश्वास जीतने के बाद आरोपी ने सितंबर 2023 में कारोबारी से 20 स्टाम्प पेपर और मेट्रो प्रोडक्शन के 50 लेटरहेड ले लिए। इसके बाद लखनऊ में शूटिंग शुरू होने का झांसा देकर 16 अगस्त से 18 अक्टूबर 2023 के बीच अलग-अलग बैंक खातों में कुल 12.90 लाख रुपए ट्रांसफर करवा लिए।ओमप्रकाश ने बताया कि जब उन्होंने फिल्म की शूटिंग और खर्च का ब्योरा मांगा तो आरोपी टालमटोल करने लगा। पैसा वापस मांगने पर मुरली लालवानी ने जान से मारने की धमकी दी।

फेसबुक पर आपत्तिजनक पोस्ट डालकर बदनाम करने की कोशिश

साथ ही फेसबुक पर आपत्तिजनक पोस्ट डालकर कारोबारी को बदनाम करने की कोशिश भी की। पीड़ित का आरोप है कि आरोपी ने फिल्म निर्माण के नाम पर कई लोगों से इसी तरह धोखाधड़ी की है। पुलिस में शिकायत के बाद भी कार्रवाई न होने पर कारोबारी ने कोर्ट की शरण ली।

जाँच में जुटी पुलिस

कोर्ट के निर्देश पर झांसी रोड थाना पुलिस ने आरोपी डायरेक्टर मुरली लालवानी के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया है। पुलिस ने बताया कि आरोपी द्वारा लिए गए स्टाम्प और लेटरहेड का इस्तेमाल अन्य जगह धोखाधड़ी में तो नहीं किया गया। इसकी भी पड़ताल की जा रही है। फिलहाल पुलिस बैंक लेनदेन के आधार पर आरोपी की लोकेशन खंगाल रही है जल्द ही गिरफ्तार करने की बात कही है।

इन्हें भी पढ़ें:-