Uttarakhand Road Accident News/Image Credit: AI
Uttarakhand Road Accident News: पौड़ी गढ़वाल: उत्तराखंड के पौड़ी गढ़वाल जिले में आज एक बड़ा हादसा हुआ है। देवप्रयाग-पौड़ी मार्ग पर सबदरखाल के पास एक बोलेरो वाहन अंनियंत्रित होकर खाई में गिर गई। इस हादसे में 5 लोगों की मौत हो गई। इतना ही नहीं हादसे में एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हुआ हैं, जिसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।
बताया जा रहा है कि कार देवप्रयाग से पौड़ी की ओर आ रही थी, तभी अचानक सबदरखाल के पास ये हादसा हुआ। दुर्घटना की सूचना मिलते ही ग्रामीण मौके पर पहुंचे और पुलिस को जानकारी दी। पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। वहीं मामले की गंभीरता को देखते हुए एसडीआरएफ को भी सूचना दी गई। (Uttarakhand Road Accident News) एसडीआरएफ ने मौके पर पहुंचकर रेस्क्यू शुरू किया और खाई में उतरकर कार सवार छह लोगों को रेस्क्यू कर ऊपर सड़क पर लाई, लेकिन तब तक पांचों लोग दम तोड़ चुके थे. फिलहाल पुलिस हादसे में मारे गए लोगों की शिनाख्त करने में जुटी हुई है।
Uttarakhand Road Accident News: इस भीषण सड़क हादसे में एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हुआ, जिसे इलाज के लिए बागी अस्पताल ले जाया गया था। अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों व्यक्ति की गंभीर हालत को देखते हुए हायर सेंटर रेफर कर दिया। फिलहाल पुलिस और एसडीआरएफ आसपास के इलाकों में खोज कर रही है कि कहीं कोई और व्यक्ति तो कार में सवार नहीं था। सभी लोग हरिद्वार के है, जो पौड़ी में कुछ काम से आ रहे थे। अभी दुर्घटना के कारणों का पता नही लग पाया है।
वहीं इस हादसे की जानकारी देते हुए एसएसपी पौड़ी सर्वेश पंवार ने बताया कि, आज सुबह करीब 11.30 बजे 112 पर थाना देवप्रयाग को पौड़ी मार्ग पर वाहन के खाई में गिरने की जानकारी मिली थी। (Uttarakhand Road Accident News) सूचना के बाद पुलिस और एसडीआरएफ की फोर्स मौके पर गई। इस हादसे में पांच लोगों की मौके पर ही मौत हुई है। सभी मृतक हरिद्वार जिले के लक्सर थाना क्षेत्र के रहने वाले थे। एक व्यक्ति घायल है, जिसे श्रीनगर हॉस्पिटल भेजा गया है।
अफजाल पुत्र अकबर सूफी (49 वर्ष)
गुफरान पुत्र अकबर (34 वर्ष)
सब्बू पत्नी अफजाल (40 वर्ष)
अनामिया पुत्री अफजाल (तीन वर्ष)
शादाब पुत्र अफजाल (14 वर्ष)
इन्हें भी पढ़ें:-