Reported By: Abhishek Soni
,Rahul Bansal Bribery Allegation || Image- IBC24 News Archive
अंबिकापुर: अंबिकापुर में तैनात प्रशिक्षु आईपीएस अधिकारी राहुल बंसल पर एक साइबर ठगी मामले की जांच के दौरान 1 करोड़ रुपये रिश्वत लेने का गंभीर आरोप लगा है। (Rahul Bansal Bribery Allegation) शिकायत हरियाणा के रहने वाले एक व्यक्ति ने सीबीआई की विशेष अदालत में दर्ज कराई है। शिकायत पर संज्ञान लेते हुए अदालत ने सीबीआई, ट्रेनी आईपीएस राहुल बंसल, दो पुलिसकर्मियों और छत्तीसगढ़ के डीजीपी को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है।
IBC24 News के लेटेस्ट Updates और ताजा समाचार के लिए हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़े
दायर किये गये परिवाद के मुताबिक, हरियाणा के रहने वाले आकाश कुमार के खिलाफ अंबिकापुर में दर्ज एक कथित साइबर ठगी मामले की जांच के दौरान उनसे 1 करोड़ रुपये रिश्वत मांगी गई। शिकायतकर्ता का आरोप है कि यह रकम हवाला के जरिए पहुंचाई गई। मामले में अंबिकापुर साइबर सेल के दो पुलिसकर्मियों की भूमिका भी संदिग्ध बताई गई है।
सूत्रों के अनुसार, यह मामला अंबिकापुर साइबर थाने में दर्ज ऑनलाइन शेयर ट्रेडिंग धोखाधड़ी के एक केस से जुड़ा है। (Rahul Bansal Bribery Allegation) आरोप है कि इस मामले को प्रभावित करने या निपटाने के लिए रिश्वत की मांग और लेन-देन किया गया।
IBC24 News के लेटेस्ट Updates और ताजा समाचार के लिए हमारे Instagram Page को Follow करें
सीबीआई की विशेष अदालत ने मामले में नोटिस जारी करते हुए सीबीआई, ट्रेनी आईपीएस राहुल बंसल और संबंधित पुलिसकर्मियों से जवाब मांगा है। साथ ही छत्तीसगढ़ के पुलिस महानिदेशक याने डीजीपी से भी मामले पर रिपोर्ट तलब की गई है।
मामले में जब मीडिया ने सरगुजा आईजी से संपर्क किया तो उन्होंने व्यस्तता का हवाला देते हुए कोई प्रतिक्रिया नहीं दी। (Rahul Bansal Bribery Allegation) वहीं, ट्रेनी IPS राहुल बंसल से संपर्क करने की कोशिश की गई, लेकिन उन्होंने फोन रिसीव नहीं किया।
कम निवेश के बावजूद पैरा खेलों में शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं पैरा खिलाड़ी: शरद कुमार
निर्यातकों के लिए ब्याज सहायता योजना के क्रियान्वयन की जिम्मेदारी निभाएगा एक्जिम बैंक: डीजीएफटी
भारत की अरिहा पंगंबम ने एरोबिक जिम्नास्टिक्स एशियाई चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीता
कांग्रेस, राकांपा (शप) ने भाजपा एवं संघ पर ‘जेन-जी’ को लेकर दोहरी राजनीति करने का आरोप लगाया
रालोद के उत्तर प्रदेश अध्यक्ष पद और पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से रामाशीष राय ने दिया इस्तीफा