IPS Gurpreet Singh Bhullar Transferred: इनाम की जगह मिली सजा!.. जंतर-मंतर पर आतंकी साजिश का खुलासा करने वाले इस IPS को सरकार ने पद से हटाया, आदेश भी जारी

Ads

पंजाब सरकार ने अमृतसर के पुलिस कमिश्नर गुरप्रीत सिंह भुल्लर को पद से हटाकर बॉर्डर रेंज के डीआईजी हरमनबीर सिंह को अतिरिक्त प्रभार सौंप दिया है। सरकार ने फिलहाल इस फैसले का कारण सार्वजनिक नहीं किया है।

  •  
  • Publish Date - August 7, 2026 / 07:08 PM IST,
    Updated On - August 7, 2026 / 07:08 PM IST

IPS Gurpreet Singh Bhullar Transferred || Image- Instagram File

HIGHLIGHTS
  • अमृतसर पुलिस कमिश्नर हटाए गए।
  • हरमनबीर सिंह को अतिरिक्त प्रभार।
  • सरकार ने कारण नहीं बताया।

अमृतसर: पंजाब सरकार ने अमृतसर के पुलिस कमिश्नर गुरप्रीत सिंह भुल्लर को उनके पद से हटा दिया है। (IPS Gurpreet Singh Bhullar Transferred) सरकार की ओर से जारी आदेश के मुताबिक़, बॉर्डर रेंज के डीआईजी हरमनबीर सिंह को उनके मौजूदा जिम्मेदारियों के साथ-साथ अमृतसर पुलिस कमिश्नर का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।

IBC24 News के लेटेस्ट Updates और ताजा समाचार के लिए हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़े

DGP कार्यालय में रिपोर्ट करने के निर्देश

आधिकारिक आदेश में गुरप्रीत सिंह भुल्लर को अगले आदेश तक पुलिस महानिदेशक कार्यालय में रिपोर्ट करने के निर्देश दिए गए हैं। हालाँकि पंजाब के आम आदमी पार्टी सरकार ने फिलहाल गुरप्रीत सिंह भुल्लर को पद से हटाने के कारणों का खुलासा नहीं किया है। इस फैसले को लेकर सरकार की ओर से कोई आधिकारिक बयान भी जारी नहीं किया गया है।

IBC24 News के लेटेस्ट Updates और ताजा समाचार के लिए हमारे Instagram Page को Follow करें

रवनीत सिंह बिट्टू ने उठाए सवाल

भुल्लर के तबादले पर प्रतिक्रिया देते हुए भाजपा नेता रवनीत सिंह बिट्टू ने फैसले के समय पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर लिखा कि गुरप्रीत सिंह भुल्लर के तबादले का समय कई सवाल खड़े करता है। (IPS Gurpreet Singh Bhullar Transferred) उन्होंने यह भी पूछा कि क्या जंतर-मंतर से जुड़े कथित षड्यंत्र के संबंध में उनके खुलासों से अरविंद केजरीवाल असहज हो गए थे।

इन्हें भी पढ़ें:

कम निवेश के बावजूद पैरा खेलों में शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं पैरा खिलाड़ी: शरद कुमार

निर्यातकों के लिए ब्याज सहायता योजना के क्रियान्वयन की जिम्मेदारी निभाएगा एक्जिम बैंक: डीजीएफटी

भारत की अरिहा पंगंबम ने एरोबिक जिम्नास्टिक्स एशियाई चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीता

कांग्रेस, राकांपा (शप) ने भाजपा एवं संघ पर ‘जेन-जी’ को लेकर दोहरी राजनीति करने का आरोप लगाया

रालोद के उत्तर प्रदेश अध्यक्ष पद और पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से रामाशीष राय ने दिया इस्तीफा

Q1. अमृतसर के पुलिस कमिश्नर पद से किसे हटाया गया है?

A. पंजाब सरकार ने गुरप्रीत सिंह भुल्लर को अमृतसर पुलिस कमिश्नर के पद से हटा दिया है।

Q2. अमृतसर पुलिस कमिश्नर का अतिरिक्त प्रभार किसे मिला?

A. बॉर्डर रेंज के डीआईजी हरमनबीर सिंह को अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।

Q3. सरकार ने तबादले की वजह बताई है?

A. नहीं, पंजाब सरकार ने फिलहाल इस फैसले के पीछे का कोई आधिकारिक कारण सार्वजनिक नहीं किया है।