धार। जिले के सरदारपुर के ग्राम दसाई में होली पर अनोखा आयोजन किया जाता है। दसाई में इस दिन गलचुल मेले का भव्य आयोजन किया जाता है। गुरुवार सुबह से ही मन्नतधारी अपनी मन्नत को पूरी करने के लिये गल के मेले में पहुंचे। ग्रामीण इस दिन खास वेशभूषा में नजर आते हैं। मेले में भारी भीड़ की मौजूदगी में अपनी मन्नत को पूरा करने लोग धधकते अंगारों पर चलते हैं।
ये भी पढ़ें- लोकसभा चुनाव 2019- बीजेपी ने जारी की 182 सीटों पर उम्मीदवार, मोदी वाराणसी, शाह गांधी नगर से
हर वर्ष की भांति गुरुवार को कुछ ऐसा ही नजारा दिखा, जहां धधकते अंगारों पर पुरुषों के साथ महिलाओं ने भी चहलकदमी की । ग्रामीणों की मान्यता है कि ऐसा करने से ईश्वर उनसे प्रलन्न होते हैं और मनचाही मुराद पूरी करते हैं। गलचुल के मेले को देखने के लिये दूर-दूर से लोग आते है। एक समय था जब गलचुल के मेले में दसाई सहित आसपास क्षेत्र से लोग आते थे और कई तरह के खेल और दूसरे आयोजन होते थे। इस बार इनका काफी अभाव रहा । मात्र एक दो गांव की गेर वाले ही मेले में आये । जिससे ग्रामीणों का मनोरंजन फीका रहा।