मल्टीलेवल पार्किंग की 5वीं मंजिल से गिरी छात्रा, मंदिर जा रही हूं कहकर निकली थी घर से…

Ads

मल्टीलेवल पार्किंग की 5वीं मंजिल से गिरी छात्रा, मंदिर जा रही हूं कहकर निकली थी घर से...

  •  
  • Publish Date - February 4, 2021 / 02:16 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:58 PM IST

भोपाल। मंदिर जा रही हूं कहकर घर से निकली छात्रा ने खुदकुशी की कोशिश की है। मल्टीलेवल पार्किंग की 5वीं मंजिल से संदिग्ध हालत में नीचे गिरने से वह गंभीर रूप से घायल हो गई। उपचार के लिए छात्रा को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

Read More News: कटघरे में PSC… चयन पर सवाल! अभ्यर्थी ने लगाए गंभीर आरोप तो बीजेपी ने खोला मोर्चा

जानकारी के अनुसार छात्रा के पिता सेंट्रल जीएसटी में इंस्पेक्टर हैं। बताया जा रहा है कि छात्रा ने मल्टीलेवल पार्किंग की चैथी मंजिल में दोपहिया वाहन रखा। इसके बाद वह 5वीं मंजिल से नीचे गिर गई।

Read More News: राममंदिर के चंदे पर विवाद! बीजेपी ने लगाया कांग्रेस और वामदलों पर साजिश का आरोप, कांग्रेस ने कहा चंदे के पैसे से

छात्रा के गिरने से लोगों में हड़कंप मच गया। आनन-फानन में छात्रा को अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां हालत गंभीर बनी हुई है। कोहेफिजा थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Read More News: जिला सत्र न्यायालय ने राहुल गांधी को भेजा समन, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ बयानबाजी का मामला