सुपर स्पेशलिटी अस्पताल के ICU में आग लगने का मामला, मजिस्ट्रियल जांच का जिम्मा SDM को सौंपा, कई लोगों से होगी पूछताछ

Modified Date: November 29, 2022 / 07:51 pm IST
Published Date: November 23, 2020 4:51 am IST

ग्वालियर। जिले के सुपर स्पेशलिटी अस्पताल के आईसीयू में आग लगने के मामले में जांच तेज हो गई है। वहीं मामले की मजिस्ट्रियल जांच का जिम्मा एसडीएम विनोद भार्गव को सौंपा है। 10 दिन में इस मामले की जांच कर रिपोर्ट सौंपी जाएगी। पता लगाया जाएगा कि आखिर 160 करोड़ की अस्पताल में फॉल्ट कैसे आया।

Read More News: रायपुर के मुकुल गाइन बने India’s Best Dancer के रनर अप, छत्तीसगढ़ का नाम किया रोशन

कलेक्टेटर के आदेश के बाद से आज से जांच शुरू हो गई है। वहीं शुरूआत में जांच में मेडिकल, इंजीनियर और परिजनों से पूछताछ होगी। बता दें कि सुपर स्पेशलिटी अस्पताल में इस वक्त सिर्फ कोरोना संक्रमित मरीजों का उपचार चल रहा है।

Read More News: मेडिकल बुलेटिन: छत्तीसगढ़ में आज 13 कोरोना मरीजों की मौत, 1748 नए संक्रमितों की पुष्टि

इस बीच सामने आए आगजनी की घटना से झुलसने वाले दो मरीज की इलाज के दौरान मौत हो गई। आईसीयू में भर्ती 9 मरीज आग की चपेट में आए थे। वहीं जिन दो मरीजों की मौत हुई है दोनों आग से गंभीर रूप से झुलस गए थे।

Read More News: इन दो बाजारों को किया गया सील, नियमों का उल्लंघन करने पर दिल्ली प्रशासन ने लिया फैसला

लेखक के बारे में