‘CGTEEKA’ पोर्टल की तकनीकी समस्याओं को किया गया दूर, अब 24 घंटे की जा रही निगरानी

'CGTEEKA' पोर्टल की तकनीकी समस्याओं को किया गया दूर, अब 24 घंटे की जा रही निगरानी

‘CGTEEKA’ पोर्टल की तकनीकी समस्याओं को किया गया दूर, अब 24 घंटे की जा रही निगरानी
Modified Date: November 29, 2022 / 08:43 pm IST
Published Date: May 16, 2021 5:35 pm IST

रायपुर: 18+ के वैक्सीनेशन के लिए सरकार की ओर बनाए गए ‘CGTEEKA’ पोर्टल की तकनीकी समस्याओं को दूर कर लिया गया है और अब पोर्टल फिर से काम करने लगा है। चिप्स ने जानकारी देते हुए बताया कि ‘CGTEEKA’ पोर्टल में आज तकनीकी समस्या आयी थी, जिसे अब ठीक कर लिया गया है। अब पोर्टल की 24 घंटे निगरानी की जा रही। पोर्टल में वैक्सीनेशन के लिए अब तक 3 लाख 46 हजार 594 लोगों ने पंजीयन किया है, जबकि पोर्टल से आज 1 लाख 62 हजार 641 लोगों का पंजीयन हुआ है। सा​थ ही पोर्टल में समस्याओं के समाधान के लिए हेल्पलाइन 8269696499 नंबर जारी किया है।

Read More: राजधानी दिल्ली-हरियाणा समेत 4 राज्यों में बढ़ा लॉकडाउन, किस राज्य में ​कब तक बढ़े प्रतिबंध…देखिए

बता दें कि ‘CGTEEKA’ पोर्टल में तकनीकी समस्या आ गई थी, जिसके बाद रजिस्ट्रेशन सहित कई प्रक्रियाओं में दिक्कत आ रही थी। पोर्टल में तकनीकी समस्या आने के बाद स्वास्थ्य विभाग ने कलेक्टरों को पत्र लिखकर मैनुअल काम करने का निर्देश दिया था।

Read More: सराहनीय पहल! जरूरतमंदो को निःशुल्क ऑक्सीजन सिलेंडर दे रहा ये संगठन, अब तक कई मरीजों की बचाई जान

गौरतलब है कि छत्तीसगढ़ सरकार ने 18+ के वैक्सीनेशन को लेकर बड़ा फैसला लिया है। अब प्रदेश में अब ‘cgteeka’ एप पर रेजिस्ट्रेशन वालों का ही वैक्सीनेशन किया जाएगा। साथ ही जिनका पंजीयन हुआ है उन सभी को वैक्सीन लगाया जाएगा।

Read More: मरीजों के सेकंड डोज के रेमडेसिविर इंजेक्शन चुरा लेती थी शाहजहां, बड़े अस्पताल की संलिप्तता आई सामने


लेखक के बारे में

"दीपक दिल्लीवार, एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 10 साल का एक्सपीरिएंस है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन समाचार वेबसाइट से की थी, जहां उन्होंने राजनीति, खेल, ऑटो, मनोरंजन टेक और बिजनेस समेत कई सेक्शन में काम किया। इन्हें राजनीति, खेल, मनोरंजगन, टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और बिजनेस से जुड़ी काफी न्यूज लिखना, पढ़ना काफी पसंद है। इन्होंने इन सभी सेक्शन को बड़े पैमाने पर कवर किया है और पाठकों लिए बेहद शानदार रिपोर्ट पेश की है। दीपक दिल्लीवार, पिछले 5 साल से IBC24 न्यूज पोर्टल पर लीडर के तौर पर काम कर रहे हैं। इन्हें अपनी डेडिकेशन और अलर्टनेस के लिए जाना जाता है। इसी की वजह से वो पाठकों के लिए विश्वसनीय जानकारी के सोर्स बने हुए हैं। वो, निष्पक्ष, एनालिसिस बेस्ड और मजेदार समीक्षा देते हैं, जिससे इनकी फॉलोवर की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। काम के इतर बात करें, तो दीपक दिल्लीवार को खाली वक्त में फिल्में, क्रिकेट खेलने और किताब पढ़ने में मजा आता है। वो हेल्दी वर्क लाइफ बैलेंस करने में यकीन रखते हैं।"