हिरासत में लिए गए कांग्रेस प्रत्याशी हेमंत कटारे के भाई, फर्जी मतदान करवाने की पुलिस को मिली थी सूचना

हिरासत में लिए गए कांग्रेस प्रत्याशी हेमंत कटारे के भाई, फर्जी मतदान करवाने की पुलिस को मिली थी सूचना

हिरासत में लिए गए कांग्रेस प्रत्याशी हेमंत कटारे के भाई, फर्जी मतदान करवाने की पुलिस को मिली थी सूचना
Modified Date: November 29, 2022 / 08:30 pm IST
Published Date: November 3, 2020 5:12 am IST

भिंड: मध्यप्रदेश की 28 विधानसभा सीटों पर मतदान सुबह 7 बजे से शुरू हो चुकी है। मतदान करने के​ लिए लोग सुबह से ही पोलिंग बूथों तक पहुंच रहे हैं। वहीं दूसरी ओर कुछ स्थानों पर वोटिंग मशीन के खराब होने और मतदान देर से शुरू होने की भी खबरें आई है। प्रदेश के कई बड़े नेताओं ने भी सुबह पोलिंग बूथ पहुंचकर मतदान किया। इसी बीच भिंड से एक बड़ी खबर सामने आई है। खबर है कि मोहगांव से कांग्रेस प्रत्याशी हेमंत कटारे को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है।

Read More: पूर्व मंत्री माया सिंह ने किया जीत का दावा, कहा- कांग्रेस के कारण बने उपचुनाव के हालात, लेकिन बन रही भाजपा की सरकार

मिली जानकारी के अनुसार उपुचनाव के लिए हो रही पोलिंग के बीच मोहगांव पुलिस ने कांग्रेस प्रत्याशी के हेमंत कटारे के भाई योगेश कटारे को हिरासत में लिया है। पुलिस की कार्रवाई पर सवाल उठाते हुए हेमंत कटारे ने कहा है कि पुलिस कांग्रेस कार्यकर्ताओं को परेशान कर रही है।

Read More: सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा पूर्व मंत्री और उनके बेटे का निष्कासन पत्र, बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष ने बताया फर्जी

बताया गया कि पुलिस को यह सूचना मिली थी कि कांग्रेस उम्मीदवार के भाई कई बूथों पर फर्जी मतदान करवा रहे हैं, जिसके बाद पुलिस ने उन्हें हिरासत में ले लिया है।

Read More: CM शिवराज ने मतदाताओं से की अपील, देखें ट्वीट


लेखक के बारे में

"दीपक दिल्लीवार, एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 10 साल का एक्सपीरिएंस है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन समाचार वेबसाइट से की थी, जहां उन्होंने राजनीति, खेल, ऑटो, मनोरंजन टेक और बिजनेस समेत कई सेक्शन में काम किया। इन्हें राजनीति, खेल, मनोरंजगन, टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और बिजनेस से जुड़ी काफी न्यूज लिखना, पढ़ना काफी पसंद है। इन्होंने इन सभी सेक्शन को बड़े पैमाने पर कवर किया है और पाठकों लिए बेहद शानदार रिपोर्ट पेश की है। दीपक दिल्लीवार, पिछले 5 साल से IBC24 न्यूज पोर्टल पर लीडर के तौर पर काम कर रहे हैं। इन्हें अपनी डेडिकेशन और अलर्टनेस के लिए जाना जाता है। इसी की वजह से वो पाठकों के लिए विश्वसनीय जानकारी के सोर्स बने हुए हैं। वो, निष्पक्ष, एनालिसिस बेस्ड और मजेदार समीक्षा देते हैं, जिससे इनकी फॉलोवर की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। काम के इतर बात करें, तो दीपक दिल्लीवार को खाली वक्त में फिल्में, क्रिकेट खेलने और किताब पढ़ने में मजा आता है। वो हेल्दी वर्क लाइफ बैलेंस करने में यकीन रखते हैं।"