पूर्व सिविल सर्जन लड़ा रहे थे युवती से इश्क, पड़ोसियों ने की जमकर पिटाई

पूर्व सिविल सर्जन लड़ा रहे थे युवती से इश्क, पड़ोसियों ने की जमकर पिटाई

पूर्व सिविल सर्जन लड़ा रहे थे युवती से इश्क, पड़ोसियों ने की जमकर पिटाई
Modified Date: November 29, 2022 / 08:39 pm IST
Published Date: March 16, 2019 4:56 pm IST

सीहोर । जिले के विख्यात पूर्व सिविल सर्जन और चीफ पैथोलॉजिस्ट आनंद शर्मा की उनके ही पड़ोसियों ने जमकर पिटाई कर दी। मोहल्लेवासियों ने आनंद शर्मा को रंगे हाथों रंगरेलियां मनाते पकड़ा और जमकर धुनाई कर दी। पड़ोसियों के मुताबिक विगत 2 वर्षों से डॉक्टर आनंद शर्मा अपने गुलाब विहार स्थित आवास पर रहते हैं। डॉक्टर के आवास पर लगभग रोजाना लड़कियों का आना जाना लगा रहता है। डॉक्टर आनंद शर्मा को इस बात के लिए पड़ोसियों ने कई बार चेताया भी लेकिन डॉक्टर की आदत में कोई सुधार नहीं हुआ।

यह भी पढ़ें- होली पर यहां वन विभाग कर रहा अनोखी पहल, मुहैया कराएगा हर्बल कलर

शनिवार को एक बार फिर एक युवती डॉक्टर आनंद शर्मा के घर पहुंची । पड़ोसियों को खबर लगते ही उन्होंने पूरे घर को घेर लिया । इस बीच कुछ लोग डॉक्टर के घर के अंदर दाखिल हो गए जहां आनंद शर्मा युवती से इश्क फरमा रहे थे। इसके बाद लोगों ने आनंद शर्मा को घर से बाहर निकाल कर जमकर पिटाई की। इस दौरान मोहल्ले की महिलाएं भी शामिल थी और उन्होंने भी डॉक्टर साहब को जमकर सबक सिखाया।


लेखक के बारे में