आयकर विभाग की कार्रवाई का असर, 2 व्यवसायिक समूहों ने सरेंडर की करोड़ों की राशि

आयकर विभाग की कार्रवाई का असर, 2 व्यवसायिक समूहों ने सरेंडर की करोड़ों की राशि

आयकर विभाग की कार्रवाई का असर, 2 व्यवसायिक समूहों ने सरेंडर की करोड़ों की राशि
Modified Date: November 29, 2022 / 08:13 pm IST
Published Date: February 17, 2019 7:48 am IST

धमतरी। जिले में जांच के दायरे में आए 2 समूहों ने करोड़ों की राशि सरेंडर की है। पिछले दिनों धमतरी जिले में आयकर विभाग ने 2 फर्मो के 9 संस्थानों में दबिश दी थी। इस कार्रवाई से मिलरों सहित व्यापारियों में हड़कंप मच गया था। आयकर विभाग द्वारा लगातार 3 दिनों तक स्टॉक मेन्टेन्स बुक, बिल बुक, लेजर खंगाला गया । स्टॉक माल की पिछले 3 माह में की गई सप्लाई को भी जांच के दायरे में लिया गया था।

ये भी पढ़ें – बस स्टैंड के टॉयलेट में हुआ प्रसव, सिविल अस्पताल ने लौटा दिया था प्रसूता को

जांच पूरी होने के बाद अरिहंत और अतुल ग्रुप ने 4 करोड़ 50 लाख और बरडिया उद्योग समूह ने 10 करोड़ 50 लाख रुपए सरेंडर किये है। जानकारी के मुताबिक बरडिया समूह के तीन संस्थानों में कार्रवाई की गई है। अतुल जैन समूह के छह संस्थानों में कार्रवाई की गयी है। कार्रवाई के दौरान विभाग के 40 सदस्यीय टीम ने अलग- अलग ग्रुप बनाकर दबिश दी । आयकर विभाग की इस कार्रवाई से तकरीबन 5 करोड़ के टैक्स के भुगतान की संभावना जताई जा रही है ।

 

 


लेखक के बारे में