अधिकारी ने ग्राहक बनकर रेमडेसिविर दलाली करने वाले से की बात, 15 हजार में तय हुआ भाव, चढ़ा पुलिस के हत्थे

Ads

अधिकारी ने ग्राहक बनकर रेमडेसिविर दलाली करने वाले से की बात, 15 हजार में तय हुआ भाव, चढ़ा पुलिस के हत्थे

  •  
  • Publish Date - April 27, 2021 / 04:14 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:46 PM IST

अंबिकापुर: कोरोना संक्रमण बढ़ने के साथ ही देशभर में जीवनरक्षक दवा रेमडेसिविर की मांग बढ़ गई है। वहीं, कुछ ऐसे लोग भी हैं जो इस आपदा को अवसर बनाकर पैसे कमाने में लगे हुए हैं। वहीं, दूसरी ओर रेमडेसिविर की कालाबाजारी करने वालों के खिलाफ सरकार की कार्रवाई भी लगातार जारी है। ऐसा ही एक मामला अंबिकापुर से सामने आया है, जहां पुलिस ने इंजेक्शन की कालाबाजारी करने वाले एक युवक को गिरफ्तार किया है। जबकि एक फरार हो गया। 

Read More: टॉयलेट सीट में ड्रिंक बनाकर महिला ने पार्टी में आए मेहमानों को पिलाया, धोखे से वायरल हो गया वीडियो

मिली जानकारी के अनुसार जिला प्रशासन को सूचना मिली थी कि इलाके में कुछ लोग रेमडेसिविर की कालाबाजारी कर रहे हैं। मामले की सूचना मिलने के बाद प्रशासन के एक अधिकारी ने दलाल से ग्राहक बनकर बात की। इसके बाद दोनों के बीच एक रेमडेसिविर की कीमत 15 हजार रुपए तय हुई। वहीं, इंजेक्शन लेने के बहाने बताए जगह पर पहुंचकर प्रशासन की टीम ने दलाल को गिरफ्तार कर लिया। 

Read More: विश्व में भारत का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन! तीरंदाजी युगल में दीपिका और अतनु ने जीता गोल्ड