मुनाफाखोरी दुकानदारों को पड़ गई भारी, तहसीलदार ने थमाया 5-5 हजार रुपए का चालान

मुनाफाखोरी दुकानदारों को पड़ गई भारी, तहसीलदार ने थमाया 5-5 हजार रुपए का चालान

मुनाफाखोरी दुकानदारों को पड़ गई भारी, तहसीलदार ने थमाया 5-5 हजार रुपए का चालान
Modified Date: November 29, 2022 / 08:57 pm IST
Published Date: September 22, 2020 4:21 pm IST

जांजगीर-चांपा: छत्तीसगढ़ में कोरोना का संक्रमण तेजी से बढ़ रहा है, प्रदेश के अलग-अलग जिलों से रोजाना सैकड़ों नए मामले सामने आ रहे हैं। कोरोना संक्रमण के बढ़ते प्रकोप की रोकथाम के उद्देश्य से प्रदेश के कई जिलों में आज रात से लॉकडाउन लागू किया गया है। वहीं दूसरी ओर कुछ व्यापारियों ने इस आपदा को अवसर बना लिया है। वे लगातार अधिक दाम पर सामन बेचकर अधिक मुनाफा कमा रहे हैं। ऐसा ही मामला जांजगीर-चांपा जिले से सामने आया है, जहां दो दुकानदारों के खिलाफ मुनाफाखोरी के मामले में कार्रवाई की गई है।

Read More: चिन्हांकित निजी अस्पतालों को निर्देश, 50 प्रतिशत बिस्तरों में मरीजों के लिए ऑक्सीजन की उपलब्धता सुनिश्चित कराई जाए

मिली जानकारी के अनुसार जिले के दो दुकानदार लॉकडाउन का फायदा उठाकर अधिक दाम पर सामान बेच रहे थे। इस बात की जानकारी मिलते ही तहसीलदार ने अपनी टीम के साथ मौके पर दबिश दी और दोनों दुकानदारों के खिलाफ कार्रवाई करते 5-5 हजार रुपए जुर्माना लगाया है।

Read More: कोरोना वायरस ने ले ली दिग्गज अभिनेत्री की जान, फिल्मी हस्तियों ने जताया शोक


लेखक के बारे में

"दीपक दिल्लीवार, एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 10 साल का एक्सपीरिएंस है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन समाचार वेबसाइट से की थी, जहां उन्होंने राजनीति, खेल, ऑटो, मनोरंजन टेक और बिजनेस समेत कई सेक्शन में काम किया। इन्हें राजनीति, खेल, मनोरंजगन, टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और बिजनेस से जुड़ी काफी न्यूज लिखना, पढ़ना काफी पसंद है। इन्होंने इन सभी सेक्शन को बड़े पैमाने पर कवर किया है और पाठकों लिए बेहद शानदार रिपोर्ट पेश की है। दीपक दिल्लीवार, पिछले 5 साल से IBC24 न्यूज पोर्टल पर लीडर के तौर पर काम कर रहे हैं। इन्हें अपनी डेडिकेशन और अलर्टनेस के लिए जाना जाता है। इसी की वजह से वो पाठकों के लिए विश्वसनीय जानकारी के सोर्स बने हुए हैं। वो, निष्पक्ष, एनालिसिस बेस्ड और मजेदार समीक्षा देते हैं, जिससे इनकी फॉलोवर की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। काम के इतर बात करें, तो दीपक दिल्लीवार को खाली वक्त में फिल्में, क्रिकेट खेलने और किताब पढ़ने में मजा आता है। वो हेल्दी वर्क लाइफ बैलेंस करने में यकीन रखते हैं।"