दबंगों की प्रताड़ना ने ले ली एक की जान, चौकीदार ने खुदकुशी कर लगाया मौत को गले

दबंगों की प्रताड़ना ने ले ली एक की जान, चौकीदार ने खुदकुशी कर लगाया मौत को गले

दबंगों की प्रताड़ना ने ले ली एक की जान, चौकीदार ने खुदकुशी कर लगाया मौत को गले
Modified Date: November 29, 2022 / 08:02 pm IST
Published Date: June 11, 2020 11:14 am IST

रायसेन, मध्यप्रदेश। रायसेन के देवलखेड़ा गांव में अमान सिंह नाम के एक चौकीदार ने खुदकुशी कर ली। बताया जा रहा है कि दबंगों की प्रताड़ना के चलते उसने मौत को गले लगा लिया।

पढ़ें- चूहे को चिन्दी मिल जाती है तो…., कैलाश विजयवर्गीय ने ऑडियो क्लिप …

परिजनों का आरोप है कि दबंगों ने ब्याज पर पैसा देकर अमान सिंह को मिली सरकारी जमीन पर कब्जा कर लिया। पूरा पैसा देने के बाद भी आरोपी और पैसे की मांग कर रहे थे। बताया जा रहा है कि अमान सिंह को गांव के दबंग साहूकार पिता पुत्र वीरेंद्र विमल बघेल ने घर पर बुलाया और उससे पैसे मांगे। जब उसने कहा कि वो पूरा कर्जा लौटा चुका है। तो पिता पुत्र ने उसकी पिटाई कर दी।

पढ़ें- सिलावट ने की सीएम के वायरल ऑडियो की पुष्टि, बोले- CM ने जो कहा सबके.

जिससे आहत होकर उसने जहर खाकर जान दे दी। अब आरोपियों पर कार्रवाई के लिए मृतक का बेटा पुलिस के चक्कर लगा रहा है। लेकिन
सुनवाई नहीं हो रही है। पुलिस ने रिपोर्ट तक नहीं लिखी। हालांकि पुलिस ने मामले में जांच की बात कही है।


लेखक के बारे में