रायपुर के हर नागरिक की होगी थर्मल स्क्रीनिंग, लगातार मिल रहे संक्रमित मरीज के बाद निगम प्रशासन ने लिया फैसला

रायपुर के हर नागरिक की होगी थर्मल स्क्रीनिंग, लगातार मिल रहे संक्रमित मरीज के बाद निगम प्रशासन ने लिया फैसला

रायपुर के हर नागरिक की होगी थर्मल स्क्रीनिंग, लगातार मिल रहे संक्रमित मरीज के बाद निगम प्रशासन ने लिया फैसला
Modified Date: November 29, 2022 / 08:42 pm IST
Published Date: June 3, 2020 2:33 pm IST

रायपुर: कोरोना का संक्रमण छत्तीसगढ़ में तेजी से बढ़ रहा है, यहां रोजाना दर्जनों नए मरीजों की पुष्टि हो रही है। हालात को देखते हुए रायपुर निगम ने बड़ा फैसला लिया है। निगम प्रशासन ने शहर में हर नागरिक की थर्मल स्क्रीनिंग करवाने का फैसला लिया है। इस काम की जिम्मेदारी निगम प्रशासन ने आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और स्वास्थ्य कर्मचारियों को सौंपी है।

Read More: मध्यप्रदेश में प्रशासनिक फेरबदल, ग्वालियर के बाद अब सागर संभाग के कमिश्नर भी बदले गए

गौरतलब है कि राजधानी रायपुर सहित प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में रोजाना दर्जनों नए कोरोना मरीजों की पुष्टि हो रही है। आज भी प्रदेश में अब तक 33 नए मरीज मिले हैं। हालांकि अभी स्वास्थ्य विभाग ने मेडिकल बुलेटिन जारी नहीं किया। मेडिकल बुलेटिन में नए मरीजों के आंकड़ों में इजाफा हो सकता है। अब तक प्रदेश में कुल 606 कोरोना मरीजों की पुष्टि हुई है। इनमें से 1 की मौत हो चुकी है, जबकि 471 मरीजों का उपचार जारी है।

Read More: नवाजुद्दीन सिद्दीकी के भाई पर भतीजी ने लगाया यौन उत्पीड़न का आरोप, पत्नी आलीया ने कहा- ये तो शुरुआत है, खुलेंगे चौंकाने वाले राज


लेखक के बारे में

"दीपक दिल्लीवार, एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 10 साल का एक्सपीरिएंस है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन समाचार वेबसाइट से की थी, जहां उन्होंने राजनीति, खेल, ऑटो, मनोरंजन टेक और बिजनेस समेत कई सेक्शन में काम किया। इन्हें राजनीति, खेल, मनोरंजगन, टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और बिजनेस से जुड़ी काफी न्यूज लिखना, पढ़ना काफी पसंद है। इन्होंने इन सभी सेक्शन को बड़े पैमाने पर कवर किया है और पाठकों लिए बेहद शानदार रिपोर्ट पेश की है। दीपक दिल्लीवार, पिछले 5 साल से IBC24 न्यूज पोर्टल पर लीडर के तौर पर काम कर रहे हैं। इन्हें अपनी डेडिकेशन और अलर्टनेस के लिए जाना जाता है। इसी की वजह से वो पाठकों के लिए विश्वसनीय जानकारी के सोर्स बने हुए हैं। वो, निष्पक्ष, एनालिसिस बेस्ड और मजेदार समीक्षा देते हैं, जिससे इनकी फॉलोवर की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। काम के इतर बात करें, तो दीपक दिल्लीवार को खाली वक्त में फिल्में, क्रिकेट खेलने और किताब पढ़ने में मजा आता है। वो हेल्दी वर्क लाइफ बैलेंस करने में यकीन रखते हैं।"