धूम-धाम से मनाया जा रहा सालासर बालाजी धाम का तृतीय वार्षिक उत्सव, दुग्धाभिषेक के साथ हुआ सुंदरकांड

धूम-धाम से मनाया जा रहा सालासर बालाजी धाम का तृतीय वार्षिक उत्सव, दुग्धाभिषेक के साथ हुआ सुंदरकांड

धूम-धाम से मनाया जा रहा सालासर बालाजी धाम का तृतीय वार्षिक उत्सव, दुग्धाभिषेक के साथ हुआ सुंदरकांड
Modified Date: November 29, 2022 / 08:13 pm IST
Published Date: February 16, 2021 12:15 pm IST

रायपुर: राजधानी रायपुर के सालासर बालाजी धाम में तृतीय वार्षिक उत्सव धूम-धाम से मनाया जा रहा है। इस अवसर पर सुबह से ही मंदिर में भक्तों की भीड़ उमड़ पड़ी है। एक दिन के इस उत्सव में सबसे पहले सुबह भगवान का श्रृंगार किया गया, जिसके बाद भगवान बालाजी का दुग्ध से अभिषेक किया गया और भगवान को सवामणी और छप्पन भोग लगाया गया।

Read More: थाने में हुई महिला कांस्टेबल की गोद भराई, पूरा स्टाफ बना परिवार

वार्षिकोत्सव कार्यक्रम के दौरान सुबह 10:00 बजे सुंदरकांड का पाठ भजन के साथ किया गया। इसके बाद 55 तालियों से सालासर बालाजी की आरती की गई। साथ ही महाप्रसादी का भी आयोजन किया गया।

Read More: बृजमोहन अग्रवाल ने साधा निशाना, बोले-बड़े-बड़े वादे के बाद अब धान की नीलामी सूझ रही, प्रदेश को दारू संस्कृति की ओर ले जा रही सरकार

 


लेखक के बारे में

"दीपक दिल्लीवार, एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 10 साल का एक्सपीरिएंस है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन समाचार वेबसाइट से की थी, जहां उन्होंने राजनीति, खेल, ऑटो, मनोरंजन टेक और बिजनेस समेत कई सेक्शन में काम किया। इन्हें राजनीति, खेल, मनोरंजगन, टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और बिजनेस से जुड़ी काफी न्यूज लिखना, पढ़ना काफी पसंद है। इन्होंने इन सभी सेक्शन को बड़े पैमाने पर कवर किया है और पाठकों लिए बेहद शानदार रिपोर्ट पेश की है। दीपक दिल्लीवार, पिछले 5 साल से IBC24 न्यूज पोर्टल पर लीडर के तौर पर काम कर रहे हैं। इन्हें अपनी डेडिकेशन और अलर्टनेस के लिए जाना जाता है। इसी की वजह से वो पाठकों के लिए विश्वसनीय जानकारी के सोर्स बने हुए हैं। वो, निष्पक्ष, एनालिसिस बेस्ड और मजेदार समीक्षा देते हैं, जिससे इनकी फॉलोवर की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। काम के इतर बात करें, तो दीपक दिल्लीवार को खाली वक्त में फिल्में, क्रिकेट खेलने और किताब पढ़ने में मजा आता है। वो हेल्दी वर्क लाइफ बैलेंस करने में यकीन रखते हैं।"