मरीन ड्राइव स्थित चिकन एवं मटन मार्केट में किया गया कोरोना जांच, तीन दुकानदार मिले पॉजिटिव

मरीन ड्राइव स्थित चिकन एवं मटन मार्केट में किया गया कोरोना जांच, तीन दुकानदार मिले पॉजिटिव

मरीन ड्राइव स्थित चिकन एवं मटन मार्केट में किया गया कोरोना जांच, तीन दुकानदार मिले पॉजिटिव
Modified Date: November 29, 2022 / 08:36 pm IST
Published Date: August 16, 2020 2:22 pm IST

अंबिकापुर: कलेक्टर संजीव कुमार झा के निर्देशानुसार मेडिकल टीम द्वारा कोविड-19 जांच हेतु नगर निगम अम्बिकापुर के विभिन्न वार्डो तथा बाजारों में अभियान चलाया जा रहा है। अम्बिकापुर में बढ़ते कोरोना के बचाव तथा रोकथाम के मद्देनजर आज मरीन ड्राइव स्थित चिकन एवं मटन मार्केट में शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र प्रभारी डॉ.आयुष जायसवाल के नेतृत्व में कोविड-19 रैपिड एंटीजन टेस्ट किया गया। डॉ. जायसवाल ने बताया कि चिकन एवं मटन मार्केट के 108 विक्रेताओं का टेस्ट किया गया।

Read More: मूसलाधार बारिश के बाद उफान पर नदी-नाले, उधर मौसम विभाग ने छत्तीसगढ़ सहित कई राज्यों को फिर जारी की चेतावनी

टेस्ट में 3 व्यक्ति कोरोना पाजेटिव पाये गये। तीनो व्यक्तियों को बेहतर उपचार के लिए कोविड अस्तपताल दाखिल कराया गया। जांच के दौरान डॉ मनीष प्रसाद, लैब टेक्निशियन नवीन कुमार, प्रवीण कुमार, अनिल विश्वकर्मा, रोशन मौजूद थे।

Read More: राहुल गांधी का गंभीर आरोप, कहा- भारत में फेसबुक-व्हाट्सएप के जरिए BJP-RSS फैला रहे फेक न्यूज, विदेशी अखबारों का दिया हवाला


लेखक के बारे में

"दीपक दिल्लीवार, एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 10 साल का एक्सपीरिएंस है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन समाचार वेबसाइट से की थी, जहां उन्होंने राजनीति, खेल, ऑटो, मनोरंजन टेक और बिजनेस समेत कई सेक्शन में काम किया। इन्हें राजनीति, खेल, मनोरंजगन, टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और बिजनेस से जुड़ी काफी न्यूज लिखना, पढ़ना काफी पसंद है। इन्होंने इन सभी सेक्शन को बड़े पैमाने पर कवर किया है और पाठकों लिए बेहद शानदार रिपोर्ट पेश की है। दीपक दिल्लीवार, पिछले 5 साल से IBC24 न्यूज पोर्टल पर लीडर के तौर पर काम कर रहे हैं। इन्हें अपनी डेडिकेशन और अलर्टनेस के लिए जाना जाता है। इसी की वजह से वो पाठकों के लिए विश्वसनीय जानकारी के सोर्स बने हुए हैं। वो, निष्पक्ष, एनालिसिस बेस्ड और मजेदार समीक्षा देते हैं, जिससे इनकी फॉलोवर की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। काम के इतर बात करें, तो दीपक दिल्लीवार को खाली वक्त में फिल्में, क्रिकेट खेलने और किताब पढ़ने में मजा आता है। वो हेल्दी वर्क लाइफ बैलेंस करने में यकीन रखते हैं।"