शादी समारोह से काम कर लौट रहे लोगों को ट्रैक्टर ने कुचला, मासूम सहित एक ही परिवार के तीन सदस्यों की मौत

शादी समारोह से काम कर लौट रहे लोगों को ट्रैक्टर ने कुचला, मासूम सहित एक ही परिवार के तीन सदस्यों की मौत

शादी समारोह से काम कर लौट रहे लोगों को ट्रैक्टर ने कुचला, मासूम सहित एक ही परिवार के तीन सदस्यों की मौत
Modified Date: November 29, 2022 / 07:46 pm IST
Published Date: November 15, 2019 1:42 am IST

भिण्ड: मउ क्षेत्र में गुरुवार को हुए एक दर्दनाक सड़क हादसे में एक मासूम सहित तीन लोगों की मौत हो गई। जबकि एक महिला घायल हो गई। मरने बालो में एक बच्ची औऱ एक महिला भी शामिल है। मृतक शादी समारोह में मजदूरी कर अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान एक ट्रैक्टर ने उन्हें चपेट में ले लिया। मामले की सूचना मिलने से मौके पर पहुंची पुलिस शव का मर्ग कायम कर आगे की कार्रवाई कर रही है।

Read More: पत्रकार से बदसलूकी पुलिसकर्मियों को पड़ा भारी, एसपी ने किया ASI, प्रधान आरक्षक और आरक्षक को निलंबित

मिली जानकारी के अनुसार मउ के रहने वाला एक मजदूर परिवार शादी समारोह में पुड़ी बेलने का काम करता था। गुरुवार को भी मजदूर एक शादी समारोह से काम कर अपने बीवी बच्चों के साथ घर लौट रहा था। इसी दौरान सालिमपुरा गांव के पास एक अनियंत्रित ट्रैक्टर ने बाइक सवार मजदूर को टक्कर मार दी।

Read More: स्वास्थ्य शिविर महाकुंभ का समापन, एक लाख दस हजार मरीजों ने कराया रजिस्ट्रेशन

टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि अफसाना बाई, राजा बेटी, धर्मेंद्र सहित तीन की घटना स्थल पर मौत हो गई। जबकि एक महिला तमन्ना गभीर घायल हो गई।

Read More: मंत्रियों से मुलाकात को बताया सार्थक, पूर्व मुख्यमंत्री पर किया पलटवार


लेखक के बारे में

"दीपक दिल्लीवार, एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 10 साल का एक्सपीरिएंस है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन समाचार वेबसाइट से की थी, जहां उन्होंने राजनीति, खेल, ऑटो, मनोरंजन टेक और बिजनेस समेत कई सेक्शन में काम किया। इन्हें राजनीति, खेल, मनोरंजगन, टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और बिजनेस से जुड़ी काफी न्यूज लिखना, पढ़ना काफी पसंद है। इन्होंने इन सभी सेक्शन को बड़े पैमाने पर कवर किया है और पाठकों लिए बेहद शानदार रिपोर्ट पेश की है। दीपक दिल्लीवार, पिछले 5 साल से IBC24 न्यूज पोर्टल पर लीडर के तौर पर काम कर रहे हैं। इन्हें अपनी डेडिकेशन और अलर्टनेस के लिए जाना जाता है। इसी की वजह से वो पाठकों के लिए विश्वसनीय जानकारी के सोर्स बने हुए हैं। वो, निष्पक्ष, एनालिसिस बेस्ड और मजेदार समीक्षा देते हैं, जिससे इनकी फॉलोवर की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। काम के इतर बात करें, तो दीपक दिल्लीवार को खाली वक्त में फिल्में, क्रिकेट खेलने और किताब पढ़ने में मजा आता है। वो हेल्दी वर्क लाइफ बैलेंस करने में यकीन रखते हैं।"