बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व के खितौली परिक्षेत्र में मृत अवस्था में मिला बाघ, शरीर पर पाए गए हैं चोट के निशान

बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व के खितौली परिक्षेत्र में मृत अवस्था में मिला बाघ, शरीर पर पाए गए हैं चोट के निशान

बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व के खितौली परिक्षेत्र में मृत अवस्था में मिला बाघ, शरीर पर पाए गए हैं चोट के निशान
Modified Date: November 29, 2022 / 08:40 pm IST
Published Date: April 22, 2020 10:30 am IST

उमरिया: मध्यप्रदेश के बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व से बाघ की मौत की खबर सामने आई है। खितौली परिक्षेत्र के मेढरा में तालाब के पास एक बाघ का शव मिला है। बताया जा रहा है कि वन विभाग के अधिकारी गश्त पर निकले थे। इसी दौरान अधिकारियों को बाघ का शव तालाब के किनारे​ मिला। फिलहाल विभागीय अधिकारी कार्रवाई कर रहे हैं।

Read More 1 मई से जून माह के चावल के साथ प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना के 3 माह का चावल भी मिलेगा निशुल्क

मिली जानकारी के अनुसार बाघ के शरीर पर चोट के निशान पाए गए हैं, इस बात से आशंका जताई जा रही है बाघ की मौत आपसी लड़ाई के चलते हुई है। फिलहाल अधिकारी बाघ के शव का पोस्टमार्टम करने की तैयारी कर रहे हैं। पीएम रिपोर्ट आने के बाद ही खुलासा हो पाएगा कि बाघ की मौत कैसे हुई थी।

Read More: जबलपुर में कोरोना कंटेन्मेंट इलाकों में मिले 1300 संदिग्ध, सभी को किया गया होम क्वारेंटाइन


लेखक के बारे में

"दीपक दिल्लीवार, एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 10 साल का एक्सपीरिएंस है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन समाचार वेबसाइट से की थी, जहां उन्होंने राजनीति, खेल, ऑटो, मनोरंजन टेक और बिजनेस समेत कई सेक्शन में काम किया। इन्हें राजनीति, खेल, मनोरंजगन, टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और बिजनेस से जुड़ी काफी न्यूज लिखना, पढ़ना काफी पसंद है। इन्होंने इन सभी सेक्शन को बड़े पैमाने पर कवर किया है और पाठकों लिए बेहद शानदार रिपोर्ट पेश की है। दीपक दिल्लीवार, पिछले 5 साल से IBC24 न्यूज पोर्टल पर लीडर के तौर पर काम कर रहे हैं। इन्हें अपनी डेडिकेशन और अलर्टनेस के लिए जाना जाता है। इसी की वजह से वो पाठकों के लिए विश्वसनीय जानकारी के सोर्स बने हुए हैं। वो, निष्पक्ष, एनालिसिस बेस्ड और मजेदार समीक्षा देते हैं, जिससे इनकी फॉलोवर की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। काम के इतर बात करें, तो दीपक दिल्लीवार को खाली वक्त में फिल्में, क्रिकेट खेलने और किताब पढ़ने में मजा आता है। वो हेल्दी वर्क लाइफ बैलेंस करने में यकीन रखते हैं।"