छत्तीसगढ़ में आज कोरोना संक्रमित के तीन हजार से कम मामले सामने आए, मौतों की संख्या भी घटी

छत्तीसगढ़ में आज कोरोना संक्रमित के तीन हजार से कम मामले सामने आए, मौतों की संख्या भी घटी

छत्तीसगढ़ में आज कोरोना संक्रमित के तीन हजार से कम मामले सामने आए, मौतों की संख्या भी घटी
Modified Date: November 29, 2022 / 09:01 pm IST
Published Date: May 26, 2021 4:43 pm IST

रायपुर । छत्तीसगढ़ में आज 2 हजार 829 नए कोरोना संक्रमित मरीज मिले। स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी मेडिकल बुलेटिन के अनुसार बीते 24 घंटे में 5 हजार 97 मरीज स्वस्थ हुए हैं। वहीं दूसरी ओर 24 घंटे में 56 मरीजों की उपचार के दौरान मौत हो गई। प्रदेश में अब तक 12779 कोरोना संक्रमित मरीज की मौत हो चुकी है।

Read More News: दुल्हन की सूखी नहीं थी हाथ की मेंहदी, कोरोना से हुई युवक की हुई मौत, शादी के दौरान हुआ था संक्रमित !

आज 2 हजार 829 नए संक्रमित मरीजों की पुष्टि होने के बाद कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 9 लाख 59 हजार 544 संक्रमित हो गई है। छत्तीसगढ़ में अब तक 8 लाख 93 हजार 285 मरीज स्वस्थ हुए हैं। नए मरीज मिलने और डिस्चार्ज होने के बाद अब सक्रिय मरीजों की संख्या 53,480 हो गई है।

Read More News: कश्मीर और फलस्तीन के लिए गिरा दो परमाणु बम.. पाकिस्तानी संसद में सांसद

जिलेवार मरीजों की संख्या-

रायपुर- 102
दुर्ग- 62
राजनांदगांव- 32
बालोद- 92
बेमेतरा- 26
कवर्धा- 48
धमतरी- 101
बलौदाबाजार- 137
महासमुंद- 101
गरियाबंद- 44
बिलासपुर- 85
रायगढ़- 216
कोरबा- 106
जांजगीर- 178
मुंगेली- 128
गौरेला-पेंड्रा-मरवाही- 49
सरगुजा- 240
कोरिया- 210
सूरजपुर- 202
बलरामपुर- 201
जशपुर- 162
बस्तर- 86
कोंडागांव- 63
दंतेवाड़ा- 54
सुकमा- 28
कांकेर- 38
नारायणपुर- 13
बीजापुर- 24
अन्य राज्य- 1


लेखक के बारे में