कल होगी प्रदेश सरकार के 4 मंत्रियों की प्रेस कॉन्फ्रेंस, धान खरीदी के मुद्दे पर रखेंगे सरकार का पक्ष

कल होगी प्रदेश सरकार के 4 मंत्रियों की प्रेस कॉन्फ्रेंस, धान खरीदी के मुद्दे पर रखेंगे सरकार का पक्ष

कल होगी प्रदेश सरकार के 4 मंत्रियों की प्रेस कॉन्फ्रेंस, धान खरीदी के मुद्दे पर रखेंगे सरकार का पक्ष
Modified Date: November 29, 2022 / 08:25 pm IST
Published Date: January 21, 2021 5:11 pm IST

रायपुरः धान खरीदी के मुद्दे को लेकर कल एक ओर जहां भाजपा जिला स्तरीय धरना प्रदर्शन करने वाली है, तो वहीं दूसरी ओर प्रदेश सरकार के मंत्री प्रेस कॉन्फ्रेंस कर धान खरीदी पर सरकार का पक्ष रखेंगे। प्रेस कॅन्फ्रेंस में प्रदेश सरकार के चार मंत्री रविंद्र चौबे, मोहम्मद अकबर, अमरजीत भगत और शिव डहरिया शामिल होंगे।

Read More: आलीशान होटलों दबिश देकर पुलिस ने किया देह व्यापार का खुलासा, 8 मॉडलों को कराया रिहा

बता दें कि छत्तीसगढ़ राज्य में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी का रिकॉर्ड आज टूट गया। खरीफ विपणन वर्ष 2020.21 में अब तक राज्य में 84 लाख 44 हजार मीट्रिक टन धान की खरीदी हो चुकी है, जो बीते वर्ष 2019.20 में क्रय किए गए 83.94 लाख मीट्रिक टन से 50 हजार मीट्रिक टन अधिक है।

Read More: 1 फरवरी से ऐसे ATM से नहीं निकाल सकेंगे पैसे, PNB ने किया ऐलान

धान खरीदी के लिए अभी 10 दिन का समय और बाकी है। अब तक राज्य के 19 लाख 54 हजार 332 किसानों ने समर्थन मूल्य पर धान बेच चुके हैं। कस्टम मिलिंग के लिए मिलर्स को 27 लाख 70 हजार 693 मीट्रिक टन धान का डी.ओ. जारी किया जा चुका है, जिसके विरूद्ध अब तक 25 लाख 45 हजार 512 मीट्रिक टन धान का उठाव कर लिया गया है।

Read More: दोस्त पाकिस्तान से दोस्ती निभाएगा चीन, उपलब्ध कराएगा कोविड-19 टीके की पांच लाख खुराक

 


लेखक के बारे में

"दीपक दिल्लीवार, एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 10 साल का एक्सपीरिएंस है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन समाचार वेबसाइट से की थी, जहां उन्होंने राजनीति, खेल, ऑटो, मनोरंजन टेक और बिजनेस समेत कई सेक्शन में काम किया। इन्हें राजनीति, खेल, मनोरंजगन, टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और बिजनेस से जुड़ी काफी न्यूज लिखना, पढ़ना काफी पसंद है। इन्होंने इन सभी सेक्शन को बड़े पैमाने पर कवर किया है और पाठकों लिए बेहद शानदार रिपोर्ट पेश की है। दीपक दिल्लीवार, पिछले 5 साल से IBC24 न्यूज पोर्टल पर लीडर के तौर पर काम कर रहे हैं। इन्हें अपनी डेडिकेशन और अलर्टनेस के लिए जाना जाता है। इसी की वजह से वो पाठकों के लिए विश्वसनीय जानकारी के सोर्स बने हुए हैं। वो, निष्पक्ष, एनालिसिस बेस्ड और मजेदार समीक्षा देते हैं, जिससे इनकी फॉलोवर की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। काम के इतर बात करें, तो दीपक दिल्लीवार को खाली वक्त में फिल्में, क्रिकेट खेलने और किताब पढ़ने में मजा आता है। वो हेल्दी वर्क लाइफ बैलेंस करने में यकीन रखते हैं।"