Watch Video: धूमधाम से निकली किन्नरों की बारात, देशभर के ट्रांसजेंडर्स हुए शामिल
Watch Video: धूमधाम से निकली किन्नरों की बारात, देशभर के ट्रांसजेंडर्स हुए शामिल
रायपुर: छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में पहली बार ट्रांसजेंडर समुदाय का सामूहिक विवाह का आयोजन किया गया है। किन्नरों की शादी का आज दूसरा दिन है। शनिवार को धूमधम से बारात निकली, जिसमें देशभर के किन्नरों के साथ-साथ सीाी समाज के लोग भी शामिल हुए। बारात रायपुर के चौंक चाराहों से होते हुए पुजारी पार्क टिकरा पारा तक जाएगी। बारात में सुरक्षा के भी पुख्ता इंतजाम किये गए हैं।
बता दें शुक्रवार को सिविल लाइन स्थित अंबेडकर भवन में मेहंदी और हल्दी की रस्म निभाई गई। ज्ञात हो कि ष्ट्रपति रामनाथ कोविंद को भी इस समारोह में शामिल होने के लिए न्यौता भेजा गया था। लेकिन राष्ट्रपति अपनी व्यस्तता के चलते कार्यक्रम में शामिल नहीं होने का संदेश देते हुए नवविवाहितों को शुभकामनाएं दी है।
आयोजन में छत्तीसगढ़ के अलावा अन्य प्रदेशों से के किन्नर भी विवाह के बंधन में बधेंगे। किन्नरों में विवाह को लेकर खासा उत्साह देखा जा रहा है। रात आठ बजे से प्रीतिभोज होगा जिसमें शामिल होकर सीएम बघेल नवविवाहित किन्नरों को आशीर्वाद देंगे।

Facebook


