Tikamgarh Road Accident: मां को देखने निकला पूरा परिवार… रास्ते में अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर और…सब खत्म, मां-बेटे की मौके पर मौत
Tikamgarh Road Accident: मां को देखने निकला पूरा परिवार... रास्ते में अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर और...सब खत्म, मां-बेटे की मौके पर मौत
Tikamgarh Road Accident: मां को देखने निकला पूरा परिवार... रास्ते में अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर और...सब खत्म, मां-बेटे की मौके पर मौत /image: IBC24 File
- मां को बिच्छू ने काटा था, देखने गांव जा रहा था पूरा परिवार
- टीकमगढ़-झांसी हाईवे पर अज्ञात वाहन ने बाइक को मारी टक्कर
- हादसे में मां और 10 वर्षीय बेटे की मौके पर मौत, पिता गंभीर घायल
टीकमगढ़। Tikamgarh Road Accident: मध्यप्रदेश में सड़क हादसे नहीं थम रहे है, यहां आए दिन रोड एक्सीडेंट में कई लोग अपनी जान गंवा रहे है। इसी बीच टीकमगढ़-झांसी हाईवे पर शनिवार देर रात एक सड़क हादसे में मां और 10 वर्षीय बेटे की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि महिला का पति गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल पति को प्राथमिक उपचार के बाद झांसी रेफर किया गया है।
हाईवे पर अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर (Tikamgarh Latest News)
Tikamgarh Road Accident बताया जा रहा है कि रात में वह अपनी पत्नी और बेटे के साथ मां को देखने अपने गांव जा रहा था। मां को बिच्छू ने काट लिया था। लेकिन गांव पहुंचने से पहले ही रास्ते में ये हादसा हो गया। जानकारी के अनुसार, दिगौड़ा थाना क्षेत्र में भाई के ढाबा के पास यह हादसा हुआ। 34 वर्षीय राजेश राय कोटवार के पद पर है, जो अपनी बाइक से गांव जा रहे थे, तभी एक अज्ञात वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी। हादसे में 32 वर्षीय पत्नी वर्षा और 10 वर्षीय बेटा मयंक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि राजेश गंभीर रूप से घायल हो गए।
राजेश के भाई रामकृपाल राय ने बताया कि राजेश जतारा एसडीएम दफ्तर में तैनात हैं और टीकमगढ़ के कुंवरपुरा रोड पर किराए के मकान में रहते हैं। शनिवार रात राजेश की मां को बिच्छू ने काट लिया था। रामकृपाल ने राजेश को इसकी सूचना दी, जिसके बाद राजेश अपनी पत्नी और बच्चे के साथ मां को देखने अपने गांव बछौंडा जा रहे थे। जब काफी देर तक राजेश घर नहीं पहुंचे, तो उनके भाई ने फोन किया। मौके पर मौजूद लोगों ने रामकृपाल को घटना की जानकारी दी।
पति की हालत गंभीर (MP Road Accident Today)
Tikamgarh Road Accident सूचना मिलते ही परिजन और थाना पुलिस मौके पर पहुंची। राजेश, उनकी पत्नी और बच्चे को जिला अस्पताल लाया गया, जहां डॉक्टरों ने वर्षा और मयंक को मृत घोषित कर दिया। राजेश को गंभीर हालत में झांसी रेफर किया गया है। दिगौड़ा थाना प्रभारी मनीष मिश्रा ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिए जाएंगे। पुलिस अज्ञात वाहन की तलाश कर रही है और पूरे मामले की जांच में जुटी है।
ये भी पढ़ें
- Chhattisgarh Ration News Today: अब राशन के लिए लाइन में लगने की जरूरत नहीं, छत्तीसगढ़ में एटीएम से निकलेंगे चावल, रायपुर सहित इन जिलों में शुरू हुई सुविधा, जानें पूरी प्रक्रिया
- All Schools Closed On Monday: सोमवार को सभी स्कूलों में छुट्टी का ऐलान….प्रशासन ने जारी किया आदेश, इसलिए लिया गया बड़ा फैसला, जानें
- UP BJP New List: भाजपा ने क्षेत्रीय और मोर्चा प्रभारियों का किया ऐलान, किन नेताओं को मिली कौन-सी जिम्मेदारी? यहां देखें पूरी लिस्ट

Facebook


