Bank of Baroda Vacancy 2026: 206 पदों पर Bank of Baroda ने खोला नौकरी का पिटारा, आवेदन करने का समय तेजी से हो रहा खत्म, जान लें कौन कर सकता है अप्लाई
Bank of Baroda Vacancy 2026: बैंक ऑफ बड़ौदा ने स्पेशलिस्ट ऑफिसर के 206 पदों के लिए भर्ती प्रक्रिया शुरू कर दी है। इन पदों पर डिजिटल बैंकिंग, इंफॉर्मेंशन सिक्योरिटी समेत अलग-अलग विभागों में नियमित नियुक्तियां की जाएंगी। बैंकिंग क्षेत्र में नौकरी की तैयारी कर रहे उम्मीदवारों के लिए यह अच्छा अवसर है।
(Bank of Baroda Vacancy 2026/ Image Credit: AI-generated)
- बैंक ऑफ बड़ौदा में 206 स्पेशलिस्ट ऑफिसर पदों पर भर्ती।
- आवेदन प्रक्रिया 6 अगस्त 2026 से शुरू हुई।
- आवेदन की अंतिम तारीख 26 अगस्त 2026 बताई गई है।
नई दिल्ली: Bank of Baroda Vacancy 2026: दरअसल, बैंकिंग क्षेत्र में नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए सुनहरा अवसर है। बैंक ऑफ बड़ौदा में स्पेशलिस्ट ऑफिसर के 206 पदों पर भर्ती (Bank of Baroda Vacancy 2026) के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है। यह भर्ती डिजिटल बैंकिंग, इंफॉर्मेशन सिक्योरिटी, सिक्योरिटी, एंटरप्राइज डेटा मैनेजमेंट, कॉरपोरेट अकाउंट्स एंड टैक्सेशन प्लानिंग और फैसिलिटी मैनजमेंट जैसे विभागों के लिए हैं। योग्य एवं इच्छुक उम्मीदवार आवेदन से पहले पद की योग्यता और अनुभव की शर्ते जरूर चेक कर लें।
अलग-अलग पदों पर होगी नियुक्ति
इस भर्ती के तहत कई तरह के स्पेशलिस्ट पद शामिल हैं। इनमें मैनेजर, सीनियर मैनेजर, चीफ मैनेजर, टेक्निकल ऑफिसर, प्रोडक्ट मैनेजर, डेटा साइंटिस्ट, इंफॉर्मेशन सिक्योरिटी ऑफिसर, सिक्योरिटी मैनेजर और टैक्सेशन से जुड़े पद शामिल हैं। अलग-अलग पदों के लिए शैक्षणिक योग्यता, अनुभव और आयु सीमा भी अलग तय की गई है।
आवेदन और फीस की जानकारी
इन पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 6 अगस्त 2026 से (Bank of Baroda Vacancy 2026) शुरू हो गई है और आवेदन की अंतिम तारीख 26 अगस्त 2026 तय की गई है। आयु की गणना 1 अगस्त 2026 के आधार पर की जाएगी। आवेदन शुल्क की बात करें तो सामान्य, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस उम्मीदवारों के लिए 850 रुपये प्लस पेमेंट गेटवे शुल्क है। वहीं एससी, एसटी, दिव्यांग, पूर्व सैनिक और महिला उम्मीदवारों के लिए 175 रुपये प्लस शुल्क देना होगा।
कैसे होगा उम्मीदवारों का चयन?
उम्मीदवारों का चयन आवेदन की स्क्रीनिंग के बाद जरूरत के अनुसार ऑनलाइन परीक्षा, साइकोमेट्रिक टेस्ट, ग्रुप डिस्कशन और पर्सनल इंटरव्यू के जरिए किया जा सकता है। अंतिम चरण में डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और मेडिकल जांच होगी। अगर ऑनलाइन परीक्षा आयोजित की जाती है तो इसमें 150 सवाल होंगे जो कुल 225 अंकों के होंगे। परीक्षा के लिए 150 मिनट मिलेंगे और गलत जवाब पर 0.25 अंक की नेगेटिव मार्किंग होगी।
चयन के बाद सर्विस बॉन्ड जरूरी
नियमित पदों पर चयनित उम्मीदवारों को बैंक की शर्तों (Bank of Baroda Vacancy 2026) के अनुसार सर्विस बॉन्ड भी देना होगा। जूनियर मैनेजमेंट ग्रेड के अधिकारियों के लिए न्यूनतम सेवा अवधि 3 साल है। तय अवधि पूरी होने से पहले नौकरी छोड़ने पर बैंक के नियमों के अनुसार राशि का भुगतान करना पड़ सकता है। मिडिल और सीनियर मैनेजमेंट ग्रेड के पदों पर भी सर्विस बॉन्ड की शर्तें लागू होंगी।
ऐसे करें ऑनलाइन आवेदन
आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को बैंक ऑफ बड़ौदा की आधिकारिक वेबसाइट bankofbaroda.bank.in के करियर सेक्शन में जाना होगा। वहां Current Opportunities में संबंधित भर्ती का नोटिफिकेशन खोलकर रजिस्ट्रेशन करना होगा। इसके बाद अपनी शैक्षणिक योग्यता और अनुभव की जानकारी भरें, जरूरी दस्तावेज अपलोड करें और आवेदन शुल्क जमा करें। फॉर्म जमा करने के बाद उसका प्रिंटआउट या डिजिटल कॉपी सुरक्षित रख लें।
इन्हें भी पढ़ें:
- Unhappy Leave News: ऑफिस जाने का मन नहीं? अब बॉस को बहाना देने की जरूरत नहीं! यहां शुरू हुई Unhappy Leave, मिलेगी 10 दिन की छुट्टी और सैलरी भी
- Punjab Road Accident Today: गंगाजल लेकर लौट रहे कांवड़ियों को नहीं था अंदाजा, मौत बनकर आई कार और सड़क पर बिछ गई लाशें…मची चीख-पुकार
- Worst Dinner Foods : रात की सबसे बड़ी गलती! डिनर में भूलकर भी न खाएं ये 5 चीज़ें, वरना बिगड़ सकती है सेहत

Facebook


