सुकमा में तूफान ने मचाई तबाही, कई घरों में गिरे पेड़, मंत्री कवासी लखमा ने दिए मदद के निर्देश

सुकमा में तूफान ने मचाई तबाही, कई घरों में गिरे पेड़, मंत्री कवासी लखमा ने दिए मदद के निर्देश

सुकमा में तूफान ने मचाई तबाही, कई घरों में गिरे पेड़, मंत्री कवासी लखमा ने दिए मदद के निर्देश
Modified Date: November 29, 2022 / 08:44 pm IST
Published Date: April 11, 2020 4:34 am IST

सुकमा। शुक्रवार शाम को अचानक मौसम में आए बदलाव के कारण प्रदेश के कई जगहों में तेज हवाएं चलने लगी। वहीं तूफान ने सुकमा जिले में तबाही मचाई है। नक्सल प्रभावित क्षेत्र जगरगुंडा में कई घरों में नुकसान हुआ है। तूफान आने से कई घरों में पेड़ गिरने से क्षतिग्रस्त हो गए। हालांकि जनहानि की खबर नहीं है।

Read More News: रविवार को बंद रहेंगी सब्जी, फल और किराना की दुकानें, प्रशासन

तूफान से तबाही की जानकारी मिलने के बाद मंत्री कवासी लखमा ने तत्काल मदद पहुंचाने के निर्देश दिए हैं। कलेक्टर चंदन कुमार के निर्देश पर राजस्व विभाग की टीम ने जगरगुंडा में जाकर स्थिति का निरीक्षण किया।

Read More News:  मिनी रत्न कंपनी लॉकडाउन में भी कर रही भरपूर कोयला उत्पादन, एनसीएल ने 

तूफान के चलते जगरगुंडा सीआरपीएफ़ कैम्प में भी भारी नुकसान हुआ है। कमांडेंट रघुवंश सिंह ने इसकी पुष्टी की है। बता दें कि शुक्रवार शाम को अचानक मौसम में बदलाव हो गया। ​सुकमा के अलावा प्रदेश के अन्य जगहों में भी तेज हवा चलने से भी नुकसान हुआ है।

Read More News: शनि देव के प्रकोप से बचने आज ही करें ये आसान उपाय, बनी रहेगी कृ


लेखक के बारे में