बिलासा एयरपोर्ट में आज से ट्रायल शुरू, 1 मार्च से शुरू हो जाएंगी उड़ान

बिलासा एयरपोर्ट में आज से ट्रायल शुरू, 1 मार्च से शुरू हो जाएंगी उड़ान

बिलासा एयरपोर्ट में आज से ट्रायल शुरू, 1 मार्च से शुरू हो जाएंगी उड़ान
Modified Date: November 29, 2022 / 08:40 pm IST
Published Date: February 25, 2021 5:32 am IST

बिलासपुर। 1 मार्च से बिलासपुर से दिल्ली, जबलपुर, प्रयागराज के लिए हवाई सुविधा शुरू हो जाएगी। इसे लेकर बिलासा एयरपोर्ट पर तैयारी तेजी से चल रही है। आज एयरपोर्ट का ट्रायल लैंडिंग किया जाएगा। इसके बाद टिकटों की बुकिंग शुरू हो जाएगी।

Read More: पूर्व भाजपा मंडल अध्यक्ष सहित तीन गिरफ्तार, शराब पिलाकर युवती से गैंगरेप का है आरोप

बता दें कि केंद्रीय विमानन मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने 1 मार्च से बिलासपुर से हवाई सेवा शुरू किए जाने का ऐलान किया है। इस ऐलान के बाद अब बिलासपुर से विमान सेवा शुरू करने की तैयारी तेज हो गई।

Read More: सांसद डेलकर की मौत में भाजपा की कथित ‘‘भूमिका’’ की जांच होनी चाहिए : कांग्रेस नेता, कहा- अधिकारी कर रहे थे परेशान

पहली फ्लाईट दिल्ली से रवाना होकर जबलपुर होते हुए बिलासपुर पहुंचेगी और बिलासपुर से प्रयागराज होते हुए वापस दिल्ली लौटेगी। दूसरी फ्लाईट दिल्ली से प्रयागराज होते हुए शाम 4 बजे बिलासपुर पहुंचेगी और 4.30 बजे बिलासपुर से जबलपुर होते हुए दिल्ली जाएगी।

Read More: ‘पीएम मोदी भूतपूर्व होने वाले हैं’, मोटेरा स्टेडियम का नाम नरेंद्र मोदी किए जाने पर CM भूपेश बघेल ने कसा तंज


लेखक के बारे में