वनाधिकार पत्र की मांग को लेकर आदिवासी ग्रामीणों ने कलेक्ट्रेस का घेराव, कार्रवाई नहीं होने पर उग्र आंदोलन की दी चेतावनी

Ads

वनाधिकार पत्र की मांग को लेकर आदिवासी ग्रामीणों ने कलेक्ट्रेस का घेराव, कार्रवाई नहीं होने पर उग्र आंदोलन की दी चेतावनी

  •  
  • Publish Date - July 6, 2021 / 09:18 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:52 PM IST

उमरिया, जिले के ग्राम कुठूलिया निवासी आदिवासियों का वन अधिकार प्रमाण पत्र दलालों के चंगुल का शिकार हो गया है। पुस्तों के काबिज आदिवासियों का सर्वे होने के बाद भी प्रशासन द्वारा उन्हें हक प्रदान नहीं किया जा रहा है। शुक्रवार को नाराज आदिवासी ग्रामीणों ने कलेक्ट्रेट का घेराव करते हुए प्रशासन को ज्ञापन सौंपा है और अधिकार पत्र दिलाये जाने की मांग की है।

Read More News: कोरोना ने छीन ली लाखों युवाओं की रोजी-रोटी, स्ट्रीट वेंडर बनकर भविष्य संवारने का सपना देख रहे 10 से अधिक शिक्षित बेरोजगार 

कलेक्ट्रेट पंहुचे ग्रामीणों ने आरोप लगाया है कि वन अधिकार अधिनियम के तहत प्रशासन दलालों के चक्कर मे पात्र लोगों को अधिकार पत्र नही प्रदान कर रहा है ग्रामीणों की माने तो वन अधिकार प्रक्रिया के तहत अंतिम सर्वे 2020 में किया जा चुका है बावजूद इसके प्रमाण पत्र की सूची से उनका नाम गायब कर दिया गया नाराज आदिवासी ग्रामीणों ने बड़े आंदोलन की चेतावनी दी है वहीं प्रशासनिक अधिकारियों ने इस मामले में जांच और कार्यवाही की बात कही है।

Read More News: बंटी-बबली ने लगाया 12 करोड़ रुपए का चूना, पोस्ट ऑफिस में पैसे लगाने के नाम पर की धोखाधड़ी