उरला से बोरझरा मार्ग में अवैध निर्माण से बढ़ी परेशानी, हर दिन लग रहा घंटों जाम, जान का खतरा भी, प्रशासन ने साधी चुप्पी
उरला से बोरझरा मार्ग में अवैध निर्माण से बढ़ी परेशानी, हर दिन लग रहा घंटों जाम, जान का खतरा भी, प्रशासन ने साधी चुप्पी
रायपुर। रायपुर के उरला से बोरझरा इंडस्ट्रियल एरिया जाने वाले मार्ग पर हर दिन घंटों जाम लग रहा है। इसकी वजह सड़क के किनारे होने वाले अवैध निर्माण और सड़क पर रखा जाने वाला दुकानों का बेतरतीब सामान है। इसके बाद भी प्रशासन आम लोगों को राहत देने के लिए कोई कार्रवाई नहीं कर रहा है।
Read More News:मरवाही में कांग्रेस उम्मीदवार केके ध्रुव ने दर्ज की जीत, जिला निर्वाचन अधिकारी ने की घोषणा
जिला प्रशासन और बीरगांव नगर निगम की लापरवाही के कारण उरला से बोरझरा इंडस्ट्रियल एरिया जाने वाले मार्ग पर हर दिन घंटो का जाम लग रहा है। अधिकारियों की लापरवाही का आलम यह है की सुभाष चौक पर सीएसईबी के 132 केवीए के सब स्टेशन की जमीन पर लगभग आधा किलोमीटर निर्माण हो चुका है तो बजरंग चौक के पास सड़क किनारे कई अवैध निर्माण के साथ धरम कांटे का निर्माण तेजी से चल रहा है।
Read More News: मरवाही में कांग्रेस प्रत्याशी केके ध्रुव की बड़ी जीत, बीजेपी प्रत्याशी डॉ गंभीर सिंह को हराया
वहीं कर्मा चौक से लेकर सुभाष चौक तक सैकड़ों दुकानों दारों ने अपना सामान सड़क तक फैला लिया है। इन कब्जों के कारण गाड़ियां सड़क पर खड़ी हो रही हैं। भारी माल वाहक वाहनों की भी लंबी कतार लग रही है और दो पहिया वाहन चालकों को भी इनके बीच से गुजरना पड़ रहा है। यहां लगभग 2 किलोमीटर की दूरी तय करने में 1 घंटे से ज्यादा समय लग जाता है।
Read More News: नेपानगर से बीजेपी की सुमित्रा कास्डेकर और अशोकनगर से जजपाल सिंह जज्जी की जीत
सड़कों पर अवैध कब्जा
बोरझरा के ठीक पहले बजंरग चौक आने वाले तीनों सड़कों पर अवैध कब्जा हो चुका है, सड़क किनारे गुमठियों की आधे किलोमीटर से लंबी कतार खड़ी हो चुकी है। इन गुमठियों में रुकने वाली ट्रकों की पार्किंग सड़क पर होती है जिसके कारण वाहनों की लंबी कतार लग रही है। वहीं दोपहिया चालकों को भी खतरा उठाना पड़ता है।
तेजी से हो रहा अवैध निर्माण
बजरंग चौक के ठीक पहले सरकारी घास जमीन पर तेजी से अवैध निर्माण चल रहा है। एक उद्योग अपने वाहनों का वजन करने धरम कांटा का निर्माण करवा रहा है। सड़क किनारे अभी से ही इनकी ट्रकें खड़े होने लगी है। धरम कांटा शुरु होने पर यहां सड़क पर भारी वाहनों की लंबी कतारें लगेंगी। जिससे लंबा जमा तो लगेगा ही साथ ही दुर्घटना होने की आशंका बनी रहेगी।
Read More News: विधायक रेणु जोगी बोली- कांग्रेस जश्न मनाकर फिर से स्वर्गीय जोगी का कर रही अपमान
हर वक्त जान का खतरा
उरला रोड से बजरंग चौक जाने वाले मार्ग में सीएसईबी का 132 केवीए का सब स्टेशन है। सब स्टेशन की बाउंड्री के पास लगभग आधे किलोमीटर की दूरी तक अवैध घर और दुकानों का निर्माण हो गया है। अगर यहां कोई बिजली संबधित दुर्घटना हो जाती है तो बड़ी आगजनी और जान माल का खतरा हो सकता है। साथ ही अवैध निर्माण के कारण सुभाष चौक पर घंटों लगता है। जिसकी कतरें कर्मा चौक तक पहुंच जाती है।
Read More News: CM शिवराज बोले- इस ऐतिहासिक जीत की किसी को नहीं थी उम्मीद, मंत्रिमंडल विस्तार पर कही ये बात
सड़क की चौड़ाई घटकर महज 20 फीट रह गई
उरला से बजरंग चौक जाने वाले मार्ग में सबसे बूरा हाल सुभाष चौक का है। यहां सड़क के दोनों तरफ कब्जा होने के कारण लगभग सड़क की चौड़ाई घटकर महज 20 फीट तक रह गई है। सुभाष चौक से कर्मा चौक तक बड़ी संख्या में दुकानदारों ने अपना सामान सड़क तक बिछा रखा है जिसके कारण पार्किंग की जगह खत्म हो गई है। इस पूरी सड़क और चौराहे पर चौबीस घंटे यहां जाम की स्थिति बनी रहती है। औद्योगिक इलाके में प्रवेश करने का यह प्रमुख तिराहा है लेकिन दो वाहनों के एक साथ गुजरने तक की जगह नहीं है। माल वाहक वाहनों के साथ-साथ स्थानीय लोगों को दो-दो घंटे ट्रैफिक जाम झेलना पड़ता है।
Read More News: CM शिवराज सिंह ने कहा- आज मध्यप्रदेश और बिहार में बीजेपी को मिली महाजीत, कार्यकर्ताओं के परिश्रम को किया प्रणाम
लोगों के लिए आफत का मार्ग
रायपुर के उरला से बोरझरा मार्ग लोगों के लिए आफत का मार्ग साबित हो रहा है। जिला प्रशासन और बीरगांव नगर निगम की उदासीनता लोगों पर भारी पड़ रही है। इस पूरी रास्ते में हो रहे अवैध कब्जों के चलते रास्ता संकरा हो गया है जबकि यहां से निकलने वाले वाहनों की तादात बढ़ती जा रही है।
Read More News: कमलनाथ ने कहा- हम जनादेश को शिरोधार्य करते हैं..विपक्ष की भूमिका निभाएंगे, जल्द करेंगे इन परिणामों की समीक्षा
बड़ा सवाल
– हैरानी ये है कि यहां सरकारी जमीन पर कब्जा करने से भी रसूखदार चूक नहीं रहे हैं। मकानों का अवैध निर्माण हो या धर्मकांटे का। प्रशासन आंख मूंदकर बैठा है।
– सुभाष चौक से बजरंग चौक तक का पूरा रास्ता अवैध कब्जे के चंगुल में जकड़ा हुआ है। यहां बने CSEB के 132 KV सब स्टेशन की बाउंड्री से आधे किलोमीटर के दायरे में अवैध दुकान और मकानों का निर्माण किया गया है।
– उरला के सुभाष चौक पर तो लगभग हर वक्त ट्रैफिक जाम होता है। जिससे लोग बेहद परेशान हैं। लोगों को अपनी मंजिल पर पहुंचने के लिए ट्रैफिक जाम की बाधा को पार करना होता है। जो बड़ी चुनौती होती है।
– सुभाष चौक पर शाम को भीड़ बढ़ने के साथ ही हालात और बिगड़ जाते हैं। इसके पीछे एक वजह सड़क पर दुकानों का सामान रखा जाना भी है। गाड़ियां कैसे गुजरेंगी, लोग कैसे चलेंगे। दुकानदारों को इससे कोई सरोकार नहीं है।
– अब देखना होगा की ऐसी तस्वीरें देखने के बाद प्रशासन और बीरगांव नगर निगम कब जागता है। या फिर लोग यूं ही परेशान होने को मजबूर होते रहेंगे।

Facebook


