ओडिशा बॉर्डर पर मिला एक कोरोना मरीज, जगदलपुर मेडिकल कॉलेज में किया गया क्वारंटाइन

ओडिशा बॉर्डर पर मिला एक कोरोना मरीज, जगदलपुर मेडिकल कॉलेज में किया गया क्वारंटाइन

ओडिशा बॉर्डर पर मिला एक कोरोना मरीज, जगदलपुर मेडिकल कॉलेज में किया गया क्वारंटाइन
Modified Date: November 29, 2022 / 08:14 pm IST
Published Date: April 30, 2020 3:19 pm IST

जगदलपुर: छत्तीसगढ़ के वनांचल क्षेत्र जगदलपुर से एक बड़ी खबर सामने आई है। खबर है कि उड़ीसा बॉर्डर पर एक कोरोना संक्रमित पाया गया है। संदिग्ध मरीज की जांच रैपिड टेस्ट किट से किया गया है, जिसमें वह कोरोना संक्रमित पाया गया है। इसके बाद युवक को जगदलपुर मेडिकल कॉलेज में क्वारंटीन किया गया है। हालांकि अभी संदिग्ध युवक की आरटीपीसीआर किट से जांच की जाएगी।

Read More: स्वास्थ्य मंत्री नरोत्तम मिश्रा का बयान, 3 मई के बाद जिलों को दी जाएगी छूट

मिली जानकारी के अनुसार एक ट्रक ड्राइवर आंध्रप्रदेश से बिलासपुर आम लेकर आ रहा था। इस दौरान छत्तीसगढ़ और ओडिशा की सीमा धनपुंजी चेकपोस्ट पर जांच की गई तो वह कोरोना संक्रमित पाया गया। इसके बाद ट्रक डाइवर और कंडक्टर को जगदलपुर मेडिकल कॉलेज में क्वारंटाइन किया गया है।

Read More: छत्तीसगढ़ बना देश में सर्वाधिक मूल्य की लघु वनोपज खरीदने वाला राज्य, “TRIFED” ने जारी किए आंकड़े

गौरतलब है कि प्रदेश में अब तक कोरोना के 17541 संभावित मरीजों की जांच के लिए सैंपल लिए गए हैं। इनमें से 16602 लोगों की रिपोर्ट निगेटिव आई है। प्रदेश में अब तक 40 की पॉजिटिव केस सामने आए हैं। शेष 899 सैंपलों की जांच जारी है। जबकि अब तक 36 मरीजों को रिकवर कर घर भेज दिया गया है और 4 मरीजों का उपचार जारी है।


लेखक के बारे में

"दीपक दिल्लीवार, एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 10 साल का एक्सपीरिएंस है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन समाचार वेबसाइट से की थी, जहां उन्होंने राजनीति, खेल, ऑटो, मनोरंजन टेक और बिजनेस समेत कई सेक्शन में काम किया। इन्हें राजनीति, खेल, मनोरंजगन, टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और बिजनेस से जुड़ी काफी न्यूज लिखना, पढ़ना काफी पसंद है। इन्होंने इन सभी सेक्शन को बड़े पैमाने पर कवर किया है और पाठकों लिए बेहद शानदार रिपोर्ट पेश की है। दीपक दिल्लीवार, पिछले 5 साल से IBC24 न्यूज पोर्टल पर लीडर के तौर पर काम कर रहे हैं। इन्हें अपनी डेडिकेशन और अलर्टनेस के लिए जाना जाता है। इसी की वजह से वो पाठकों के लिए विश्वसनीय जानकारी के सोर्स बने हुए हैं। वो, निष्पक्ष, एनालिसिस बेस्ड और मजेदार समीक्षा देते हैं, जिससे इनकी फॉलोवर की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। काम के इतर बात करें, तो दीपक दिल्लीवार को खाली वक्त में फिल्में, क्रिकेट खेलने और किताब पढ़ने में मजा आता है। वो हेल्दी वर्क लाइफ बैलेंस करने में यकीन रखते हैं।"