Virat Kohli Vaibhav Suryavanshi: RCB की जीत के बाद विराट ने वैभव सूर्यवंशी के साथ किया कुछ ऐसा, दिल जीत लेगा ये वायरल वीडियो
Virat Kohli Vaibhav Suryavanshi: IPL 2026 फाइनल में RCB की जीत के बाद विराट कोहली और 15 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी की मुलाकात चर्चा में है।
Virat Kohli Vaibhav Suryavanshi /Photo Credit: IPL T20 X
- RCB ने गुजरात टाइटन्स को हराकर लगातार दूसरी बार IPL खिताब जीता
- फाइनल के बाद विराट कोहली और वैभव सूर्यवंशी की मुलाकात ने फैंस का दिल जीत लिया
- 15 वर्षीय वैभव ने IPL 2026 में 776 रन बनाकर 5 बड़े अवॉर्ड अपने नाम किए
Virat Kohli Vaibhav Suryavanshi: आईपीएल 2026 के फाइनल मुकाबले में गुजरात टाइटन्स (GT) को हराकर रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) लगातार दूसरी बार खिताब जीती है। स्टेडियम आतिशबाजी और जश्न में डूबा हुआ था, लेकिन उसी शोर के बीच विराट और वैभव एक साथ दिखे, जिसने करोड़ों क्रिकेट फैन्स का दिल जीत लिया।
एक तरफ विराट कोहली, जो आरसीबी के जीत के हीरो रहें। दूसरी तरफ थे 15 साल के वैभव सूर्यवंशी (Virat Kohli Vaibhav Suryavanshi) जिसने पूरे IPL 2026 में अपनी ताबड़तोड़ बल्लेबाजी सी तहलका मचा दिया। आरसीबी की जीत के बाद विराट कोहली खुद वैभव सूर्यवंशी के पास पहुंचे। वैभव सूर्यवंशी ने विराट कोहली को नमस्ते किया। कोहली ने भी इस युवा स्टार के कंधे पर हाथ रखा और कुछ बातचीत हुई। दोनों के चेहरे पर मुस्कुराहटें दिखीं और कैमरों ने उस पल को कैद कर लिया।
King meets Bihari Monster 💀 pic.twitter.com/927R0z8kF3
— सीतामढ़ी जिला 🇮🇳 (@SitamarhiJila) June 1, 2026
Virat Kohli Vaibhav Suryavanshi अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए आईपीएल 2026 के फाइनल में आरसीबी ने गुजरात टाइटन्स को 5 विकेट से हराकर लगातार दूसरी बार ट्रॉफी अपने नाम की। विराट कोहली ने फाइनल में 42 गेंदों में नाबाद 75 रन बनाए। इसी शानदार पारी के लिए उन्हें ‘प्लेयर ऑफ द मैच’ भी चुना गया। लेकिन आईपीएल 2026 सिर्फ विराट का नहीं था। यह सीजन वैभव सूर्यवंशी के नाम भी रहा।
वैभव ने तोड़े कई रिकॉर्ड
महज 15 साल के वैभव ने 776 रन बनाए, 72 छक्के उड़ाए और कई रिकॉर्ड तोड़ डाले। उन्होंने ‘इमर्जिंग प्लेयर ऑफ द सीजन’, ‘सुपर स्ट्राइकर ऑफ द सीजन’, ‘सुपर सिक्सेस ऑफ द सीजन’, ‘मोस्ट वैल्युएबल प्लेयर’ और ऑरेंज कैप समेत कुल 5 बड़े अवॉर्ड अपने नाम किए।
Virat Kohli Vaibhav Suryavanshi फाइनल में गुजरात टाइटन्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 155/8 का स्कोर बनाया था, जवाब में आरसीबी ने सिर्फ 18 ओवर में लक्ष्य हासिल कर लिया और लगातार दूसरी ट्रॉफी जीतकर आईपीएल में अपनी नई बादशाहत कायम कर दी।
ये भी पढ़ें
- Ramkumar Toppo Case Tehsildar Strike: गिरफ्तार होंगे ये BJP विधायक? नायब तहसीलदार से विवाद ने पकड़ा तूल, गिरफ्तारी की मांग पर आज प्रदेशभर में ठप रहेंगे तहसील कार्यालय
- Commercial LPG Cylinder Price Today: LPG गैस 42 रुपए महंगा, खाना बनाने वाले सिलेंडर की कीमत में भी 11 रुपए की वृद्धि, जानिए अब कितना करना होगा भुगतान
- Bemetara Samuhik Vivah Today: सामूहिक विवाह समारोह में भड़के विस अध्यक्ष डॉ रमन सिंह.. कलेक्टर-एसपी को सार्वजनिक तौर पर लगाई फटकार.. जानें आखिर किस बात पर नाराज हुए पूर्व CM
- June Grah Gochar 2026: बृहस्पति के महागोचर से चमकेगी इन राशियों की किस्मत, होगा छप्परफाड़ धन लाभ
- Aaj Ka Panchang 1 June 2026 : अधिकमास के सोमवार को बन रहा अद्भुत शुभ संयोग, शिव पूजा से दूर होंगी विवाह की सभी बाधाएं, देखें शुभ मुहूर्त

Facebook


