शिवराज सिंह चौहान सहित तीन भाजपा नेताओं की हत्या की साजिश, दो आरोपी चढ़े क्राइम ब्रांच के हत्थे

शिवराज सिंह चौहान सहित तीन भाजपा नेताओं की हत्या की साजिश, दो आरोपी चढ़े क्राइम ब्रांच के हत्थे

शिवराज सिंह चौहान सहित तीन भाजपा नेताओं की हत्या की साजिश, दो आरोपी चढ़े क्राइम ब्रांच के हत्थे
Modified Date: November 29, 2022 / 08:03 pm IST
Published Date: August 14, 2019 9:51 am IST

भोपाल: स्वतंत्रता दिवस से पहले मध्यप्रदेश में हड़कंप मचा हुआ है। जहां मंगलवार रात एनआईए की टीम ने पश्चिम बंगाल बम धमाके के आरोपी को इंदौर से गिरफ्तार किया है वहीं, आज क्राइम ब्रांच की टीम ने तीन भाजपा नेताओं की हत्या की साजिश रचने के आरोप में गिरफ्तार किया है। लगातार दो दिन में मध्यप्रदेश में दो बड़ी घटानाएं हुई है।

Read More: चीला,फरा,सोहारी,अनरसा,पपची बिक्री हेतु नया रायपुर दीन दयाल गार्डन को बेच देना चाहिये-विकास तिवारी

मिली जानकारी के अनुसार पुलिस ने हैदर अली और एक अन्य युवक को गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है कि दोनों आरोपी पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, पूर्व मंत्री विश्वाश सारंग, पूर्व विधायक ध्रुव नारायण सिंह की हत्या की साज़िश रच रहे थे। बता दें कि हैदर अली पूर्व पूर्व विधानसभा सचिव की बेटी श्रुति के अपहरण मामले में फरार चल रहा था। हैदर पर बजरंग दल के कार्यकर्ता की हत्या का भी आरोप है। साथ ही दोनों के खिलाफ तस्करी के कई मामले दर्ज हैं। फिलहाल मामले में पुलिस जांच कर रही है।

Read More: स्वतंत्रता दिवस से पहले बम धमाके का आरोपी चढ़ा NIA के हत्थे, किराए के मकान में देता था जिहादियों को ट्रेनिंग

क्राइम ब्रांच कर रही पूछताछ
आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद क्राइम ब्रांच की टीम पूछताछ कर रही है। प्रारंभिक पूछताछ के दौरान पता चला कि आरोपियों ने चरस के नशे में शिवराज सिंह चौहान की हत्या की बात कही थी। फिलहाल पूछताछ जारी है। आशा जताई जा रही है कि कई अन्य मामलों को लेकर खुलासा हो सकता है।

Read More: इतने सालों से नहीं खरीदी गई प्रदेश में बिजली, फिर कहां गए 6 हजार करोड़ रूपये, एक और घोटाला! जानिए

बम धमाके का आरोपी जेहादियों को दे रहा था ट्रेनिंग
गौरतलब है कि कल एनआईए की टीम ने बंगाल में बम धमाके के आरोपी को इंदौर से गिरफ्तार किया था। बताया गया किे आरोपी किराए के मकान में जेहादियों को ट्रनिंग देने का काम कर रहा था। मौके से एनआईए की टीम को आतंकवादियों से जुड़े कई साहित्य और सीडी भी मिले हैं।

Read More: 16 साल बाद जिला सरकार के मॉडल को फिर लागू करने की तैयारी, कैबिनेट भेजा गया प्रस्ताव

<iframe width=”560″ height=”315″ src=”https://www.youtube.com/embed/xj9k_DW8488″ frameborder=”0″ allow=”accelerometer; autoplay; encrypted-media; gyroscope; picture-in-picture” allowfullscreen></iframe>


लेखक के बारे में

"दीपक दिल्लीवार, एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 10 साल का एक्सपीरिएंस है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन समाचार वेबसाइट से की थी, जहां उन्होंने राजनीति, खेल, ऑटो, मनोरंजन टेक और बिजनेस समेत कई सेक्शन में काम किया। इन्हें राजनीति, खेल, मनोरंजगन, टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और बिजनेस से जुड़ी काफी न्यूज लिखना, पढ़ना काफी पसंद है। इन्होंने इन सभी सेक्शन को बड़े पैमाने पर कवर किया है और पाठकों लिए बेहद शानदार रिपोर्ट पेश की है। दीपक दिल्लीवार, पिछले 5 साल से IBC24 न्यूज पोर्टल पर लीडर के तौर पर काम कर रहे हैं। इन्हें अपनी डेडिकेशन और अलर्टनेस के लिए जाना जाता है। इसी की वजह से वो पाठकों के लिए विश्वसनीय जानकारी के सोर्स बने हुए हैं। वो, निष्पक्ष, एनालिसिस बेस्ड और मजेदार समीक्षा देते हैं, जिससे इनकी फॉलोवर की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। काम के इतर बात करें, तो दीपक दिल्लीवार को खाली वक्त में फिल्में, क्रिकेट खेलने और किताब पढ़ने में मजा आता है। वो हेल्दी वर्क लाइफ बैलेंस करने में यकीन रखते हैं।"