लग्जरी कार में सट्टा लिखते दो सटोरिए पकड़ाए, 1 लैपटॉप, 2 मोबाइल और 1 लाख रुपए जब्त

लग्जरी कार में सट्टा लिखते दो सटोरिए पकड़ाए, 1 लैपटॉप, 2 मोबाइल और 1 लाख रुपए जब्त

लग्जरी कार में सट्टा लिखते दो सटोरिए पकड़ाए, 1 लैपटॉप, 2 मोबाइल और 1 लाख रुपए जब्त
Modified Date: November 29, 2022 / 08:03 pm IST
Published Date: January 25, 2021 4:44 pm IST

रायपुर: पुलिस को चकमा देने के लिए सट्टा किेंग अलग—अलग तरह के हथकंडे अपनाते रहे हैं, लेकिन छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में सट्टा खिलाने वालों ने ऐसा हथकंडा अपनाया, जिसे जानकर आप हैरान रह जाएंगे। दरअसल पुलिस ने दो सटोरियों को कार में क्रिकेट सट्टा लिखते धर दबोचा है। हैरान करने वाली बात ये है कि सटोरिए इस काम के लिए महंगी बीएमडब्ल्यू कार का इस्तेमाल कर रहे थे। ​पुलिस ने आरोपियों के पास से 1 लैपटॉप, 2 मोबाइल और 1 लाख रुपए नगदी जब्त किया है।

Read More: Maruti Suzuki ने 34 हजार रुपए तक बढ़ाए अपने वाहनों के दाम, जानिए पूरी डिटेल

मिली जानकारी के अनुसार दोनों युवक वेस्टइंडीज और बांग्लादेश के बीच हो रहे मैच पर चलती BMW कार में सट्टा लिख रहे थे। युवकों के इस काम की भनक जब साइबर सेल टीम को लगी तो टीम ने कार के पास पहुंचकर राजेन्द्र नगर निवासी सौरभ सबलानी और हिमांशु खटवानी को गिरफ्तार कर लिया। वही, आरोपियों के पास से 1 लैपटॉप, 2 मोबाइल, 1 लाख रुपए नगदी समेत 1 BMW कार बरामद की है।

Read More: गणतंत्र दिवस से एक दिन पहले नक्सलियों ने नापाक इरादों को दिया अंजाम, ठेकेदार को उतारा मौत के घाट

 

 


लेखक के बारे में

"दीपक दिल्लीवार, एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 10 साल का एक्सपीरिएंस है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन समाचार वेबसाइट से की थी, जहां उन्होंने राजनीति, खेल, ऑटो, मनोरंजन टेक और बिजनेस समेत कई सेक्शन में काम किया। इन्हें राजनीति, खेल, मनोरंजगन, टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और बिजनेस से जुड़ी काफी न्यूज लिखना, पढ़ना काफी पसंद है। इन्होंने इन सभी सेक्शन को बड़े पैमाने पर कवर किया है और पाठकों लिए बेहद शानदार रिपोर्ट पेश की है। दीपक दिल्लीवार, पिछले 5 साल से IBC24 न्यूज पोर्टल पर लीडर के तौर पर काम कर रहे हैं। इन्हें अपनी डेडिकेशन और अलर्टनेस के लिए जाना जाता है। इसी की वजह से वो पाठकों के लिए विश्वसनीय जानकारी के सोर्स बने हुए हैं। वो, निष्पक्ष, एनालिसिस बेस्ड और मजेदार समीक्षा देते हैं, जिससे इनकी फॉलोवर की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। काम के इतर बात करें, तो दीपक दिल्लीवार को खाली वक्त में फिल्में, क्रिकेट खेलने और किताब पढ़ने में मजा आता है। वो हेल्दी वर्क लाइफ बैलेंस करने में यकीन रखते हैं।"