Watch Video: महिला वकील के चेंबर में घुसकर दो महिलाओं ने कर दी पिटाई, पति से संपर्क को लेकर दोनों पक्षों में हुआ था विवाद

Watch Video: महिला वकील के चेंबर में घुसकर दो महिलाओं ने कर दी पिटाई, पति से संपर्क को लेकर दोनों पक्षों में हुआ था विवाद

Watch Video: महिला वकील के चेंबर में घुसकर दो महिलाओं ने कर दी पिटाई, पति से संपर्क को लेकर दोनों पक्षों में हुआ था विवाद
Modified Date: November 29, 2022 / 07:59 pm IST
Published Date: January 22, 2020 3:26 am IST

सतना: कोर्ट परिसर में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब दो महिलाओं ने एक महिला वकील की पिटाई कर दी। बताया जा रहा है कि दोनों महिलाओं और महिला वकील के बीच किसी बात को लेकर बहस हो गई। बहस इतनी बढ़ी की बात मारपीट तक आ गई और महिलाओं ने वकील के चेंबर में घुसकर उसकी पिटाई कर दी। हालांकि मौके पर मौजूद अन्य वकीलों ने बीच-बचाव करते हुए मामला शांत करवाया। मामले को लेकर वकीलों ने थाने में शिकायत दर्ज कराई है।

Read More: गणतंत्र दिवस के मौके पर सीएम बघेल का कार्यक्रम तय, इस जिला मुख्यालय में करेंगे झंडारोहण

मिली जानकारी के अनुसार हमला करने वाली महिलाएं, वकील बेबी साकेत के पति के संपर्क में थी। इस बात को लेकर बेबी साकेत ने ऐतराज जताया था और उनकी शिकायत भी की थी। शिकायत किए जाने से नाराज दोनों महिलाएं मंगलवार को बेबी साकेत के चेंबर में बातचीत के लिए पहुंची। दोनों पक्षों में बात इतनी बढ़ी कि महिलाओं ने बेबी साकेत की पिटाई कर दी। महिला वकील को पिटई होते देख अन्य वकील उसके सपोर्ट में आ गए और बीच बचाव कर महिला वकील को उनके चंगुल से छुड़ाया।

Read More: Tiger is back: भानुप्रतापपुर इलाके में बाघ ने फिर दी दस्तक, पग चिन्ह मिलने के बाद इलाके के गावों में दहशत


लेखक के बारे में

"दीपक दिल्लीवार, एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 10 साल का एक्सपीरिएंस है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन समाचार वेबसाइट से की थी, जहां उन्होंने राजनीति, खेल, ऑटो, मनोरंजन टेक और बिजनेस समेत कई सेक्शन में काम किया। इन्हें राजनीति, खेल, मनोरंजगन, टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और बिजनेस से जुड़ी काफी न्यूज लिखना, पढ़ना काफी पसंद है। इन्होंने इन सभी सेक्शन को बड़े पैमाने पर कवर किया है और पाठकों लिए बेहद शानदार रिपोर्ट पेश की है। दीपक दिल्लीवार, पिछले 5 साल से IBC24 न्यूज पोर्टल पर लीडर के तौर पर काम कर रहे हैं। इन्हें अपनी डेडिकेशन और अलर्टनेस के लिए जाना जाता है। इसी की वजह से वो पाठकों के लिए विश्वसनीय जानकारी के सोर्स बने हुए हैं। वो, निष्पक्ष, एनालिसिस बेस्ड और मजेदार समीक्षा देते हैं, जिससे इनकी फॉलोवर की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। काम के इतर बात करें, तो दीपक दिल्लीवार को खाली वक्त में फिल्में, क्रिकेट खेलने और किताब पढ़ने में मजा आता है। वो हेल्दी वर्क लाइफ बैलेंस करने में यकीन रखते हैं।"