दो मां के दो-दो बच्चे, दोनों ने अपने बच्चों को मौत की नींद सुलाकर कर ली खुदकुशी, जानिए पूरा मामला

दो मां के दो-दो बच्चे, दोनों ने अपने बच्चों को मौत की नींद सुलाकर कर ली खुदकुशी, जानिए पूरा मामला

दो मां के दो-दो बच्चे, दोनों ने अपने बच्चों को मौत की नींद सुलाकर कर ली खुदकुशी, जानिए पूरा मामला
Modified Date: November 29, 2022 / 08:07 pm IST
Published Date: August 12, 2019 10:23 am IST

भिलाई: छत्तीसगढ़ के ट्वीन सिटी भिलाई से दर्दनाक खबर सामने आई है। खबर है कि एक निर्दयी मां ने अपने दो बच्चों को फांसी पर लटका दिया और इसके बाद खुद भी फांसी पर झूल गई। फिलहाल इस बात का खुलासा नहीं हुआ है कि ​युवती ने ऐसा खौफनाक कदम क्यों उठाया है। सूचना मिलने से मौके पर पहुंची पुलिस मर्ग कायम कर शव पीएम के लिए भेज आगे की कार्रवाई कर रही है।

Read More: कांवड़ यात्रा में शामिल हुए सीएम भूपेश बघेल, गृहमंत्री सहित ये विधायक भी रहे शामिल

मिली जानकारी के अनुसर भिलाई एसीसी कॉलोनी में रहने वाली एक मां ने अपने 10 साल के लड़के और 5 साल की बेटी को फांसी के फंदे पर लटका दिया और खुद भी फंदे पर झूल गई। बताया जा रहा है कि मृतिका का पति एसीसी सिमेंट प्लांट में सेफ्टि मैनेजर के पद पर कार्यरत है।

Read More: BJP विधायक ने SC / ST एक्ट पर दिया बयान, कहा- आरक्षण हटाओ, जातिवाद अपने आप खत्म हो जाएगा

वहीं, दूसरी ओर प्रदेश के वनांचल क्षेत्र सुकमा से भी एक ऐसी ही घटना सामने आई है, जहां पालेम गांव में रहने वाली एक युवती ने अपनी दो बेटियों को जहर देकर मारने का प्रयास किया और खुद भी जहर खा ली। इस घटना से एक बच्ची की मौके पर ही मौत हो गई और मां की अस्पताल ले जाने के दौरान मौत हो गई। वहीं, दूसरी बेटी अस्पताल में जिंदगी और मौत के बीच जूझ रही है।

Read More: पूर्व केंद्रीय मंत्री उमा भारती का कांग्रेस पर हमला, पूर्व सीएम पर साधा निशाना, जानिए पूरा मामला

<iframe width=”560″ height=”315″ src=”https://www.youtube.com/embed/THrWH3FfIVs” frameborder=”0″ allow=”accelerometer; autoplay; encrypted-media; gyroscope; picture-in-picture” allowfullscreen></iframe>


लेखक के बारे में

"दीपक दिल्लीवार, एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 10 साल का एक्सपीरिएंस है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन समाचार वेबसाइट से की थी, जहां उन्होंने राजनीति, खेल, ऑटो, मनोरंजन टेक और बिजनेस समेत कई सेक्शन में काम किया। इन्हें राजनीति, खेल, मनोरंजगन, टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और बिजनेस से जुड़ी काफी न्यूज लिखना, पढ़ना काफी पसंद है। इन्होंने इन सभी सेक्शन को बड़े पैमाने पर कवर किया है और पाठकों लिए बेहद शानदार रिपोर्ट पेश की है। दीपक दिल्लीवार, पिछले 5 साल से IBC24 न्यूज पोर्टल पर लीडर के तौर पर काम कर रहे हैं। इन्हें अपनी डेडिकेशन और अलर्टनेस के लिए जाना जाता है। इसी की वजह से वो पाठकों के लिए विश्वसनीय जानकारी के सोर्स बने हुए हैं। वो, निष्पक्ष, एनालिसिस बेस्ड और मजेदार समीक्षा देते हैं, जिससे इनकी फॉलोवर की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। काम के इतर बात करें, तो दीपक दिल्लीवार को खाली वक्त में फिल्में, क्रिकेट खेलने और किताब पढ़ने में मजा आता है। वो हेल्दी वर्क लाइफ बैलेंस करने में यकीन रखते हैं।"